Breaking News
recent

रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के सूने मकान में पांच लाख रुपए की चोरी

- अज्ञात व्यक्ति ताले तोडकऱ नकदी, जेवर, लैपटॉप सहित अन्य सामान ले गए
श्रीगंगानगर. सदर थाना इलाके में आनंद विहार में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के सूने मकान में ताले तोडकऱ अंदर घुसे अज्ञात व्यक्ति करीब पांच लाख रुपए के जेवर, नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर स्व. जगदीश सिहाग का पुत्र नीरज सिहाग परिवार सहित आनंद विहार कॉलोनी में रहते हैं। वह परिवार सहित मां की तबीयत खराब होने व भांजे को दिखाने के लिए जयपुर गए हुए थे। और वहां कामवाली को गैलरी की सफाई आदि के लिए कहकर गए थे।

 

सोमवार शाम चार बजे कामवाली सफाई करने मकान पर पहुंची तो वहां सामान पड़ा मिला और मुख्य गेट के दरवाजे का नहीं था। जिसकी सूचना उसने नीरज सिहाग को दी। नीरज सिहाग ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सोमवार शाम को पुलिस मौके पर पहुंची थी। मंगलवार सुबह ही परिवार जयपुर से आ गया और घर संभाला तो 35 हजार रुपए की नकदी, 6-7 तौला सोने के जेवर, लैपटॉप, कपड़े, जूते सहित अन्य सामान चोरी होना पाया। घर के सभी कमरों के ताले, कुण्डे टूटे पड़े थे और अलमारियां खुली थी।

 

वहीं कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। मंगलवार सुबह पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचे और वहां से फिंगर व फुट प्रिंट उठाए गए। डॉग ने भी मकान में आने व जाने के रास्ते में तस्दीक की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


दीवार फांद कर आए और गेट खोलकर गए
- मकान मालिक ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी बगल की दीवार फांदकर अंदर आए थे और वारदात करने के बाद मुख्य गेट को खोलकर बाहर गए। जांच के लिए पहुंचे डॉग भी दीवार तक गए और फिर अंदर से गेट से होकर बाहर तक गए थे।


जूते व कोट तक नहीं छोड़े
- घर में घुसे व्यक्ति नीरज सिहाग के आठ जोड़े महंगे जूते, तीन जोड़े कोट-पेंट, कई शर्ट व पेंट भी चोरी कर ले गए। इसके अलावा उसकी कई घडिय़ां भी उन्होंने नहीं छोड़ी। रैक में जूतों के डिब्बे निकालकर एक-एक जूता बाहर निकाला और पहनकर देखा। इसके बाद जो जूते पसंद आए उनको अपने साथ ले गए। वहीं पांच जोड़ी कोट-पेंटों को हाथ भी नहीं लगाया।


बैडरूम में आराम से कोल्ड ड्रिंक्स पी व नमकीन खाई
- अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद इत्मीनान से फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक्स निकाली और किचन से नमकीन, बिस्किट, नूडल बनाकर बैडरूम में ले गए और वहां बैठकर खाया पिया। जब मकान मालिक आए तो बैडरूम में कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल, खाली गिलास, बर्तन, नमकीन व बिस्किट आदि मिले।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.