Breaking News
recent

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव ने पिता के खोने पर एक परिवार को लिया गोद, वीडियो आया सामने

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव ने हाल ही में बिहार के एक परिवार से पिता के खो जाने के बाद उसे गोद लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई भी नेता और अभिनेता जनता के दुख में शामिल ना हो तो उस अभनेता की फिल्म देखना बंद कर दो। क्योंकि वो नेता और अभिनेता जनता की वजह से ही बनता है। खेसारी ने आगे कहा कि अगर कोई नेता भी नहीं आता तो उसे वोट देना बंद कर दो। खेसारी का इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है।

गए थे शो करने के लिए,

खेसारीलाल यादव बिहार के लौरिया में एक शो करने गए थे। इस दौरान उन्हें पता चला की एक परिवार का मुखिया और दो बच्चों का पिता कहीं खो गया है। तो वह उस परिवार की मदद के लिए उसके घर गए और उन्हें गोद ले लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'जब तक मैं हूं तब तक इन बच्चों की देखरेख मैं करूंगा। अब से इनका एक और बेटा मैं हूं।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'अगर इन बच्चों के लिए कोई भी अभिनेता और नेता नहीं आता है तो उनकी फिल्म देखना बंद कर दीजिए और नेताओं को वोट देना बंद कर दीजिए।'

balam ji love you

वर्क फ्रंट

खेसारीलाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बलम जी लव यू' में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि इनकी जोड़ी जब भी सिनेमाघरों में एक साथ आती है तो धमाल मचा जाती है। इससे पहले इस जोड़ी की फिल्म 'संघर्ष' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। साथ ही भोजपुरी सिनेमा पर लगे अश्लीलता के दाग को भी धोने का काम किया था। फिल्म के कॉन्सेप्ट ने क्रिटिक्स और सभी को चौंका ही दिया था। इसकी कहानी जेंडर पर आधारित थी जिसमें दिखाया गया था कि केवल लड़का ही नहीं आपका वंश आगे बढ़ता है बल्कि लड़कियां भी आपका नाम आगे बढ़ाती हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.