Breaking News
recent

निर्माण के छह माह बाद भी शुरू नहीं हो सका सुलभ कॉम्पलेक्स

दौसा ग्रामीण. एक ओर तो रेलवे की ओर से स्व'छता के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है, वहीं दूसरी ओर आदर्श स्टेशन दौसा के प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर नवनिर्मित सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण के छह माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में यात्रियों को सुविधा नहीं मिलने से प्लेटफॉर्म के आस-पास गंदगी बिखरी पड़ी रहती है।

 


जानकारी के अनुसार दौसा का प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक भी शौचालय नहीं है। ऐसे में उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से इस प्लेटफॉर्म पर कई लाख रुपए खर्च कर सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया गया है।

 


इसमें दिव्यांग लोगों की सहुलियत का ध्यान रखते हुए स्टील के पाइप आदि भी लगाए गए, लेकिन इसके निर्माण के छह बाद गुजर जाने के बाद भी रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू नहीं की जा सकी है। ऐसे में इसके बंद मिलने पर यात्रियों को भी मायूसी हाथ लगती है। जबकि जयपुर की ओर से दिल्ली एवं आगरा की ओर जाने वाली टे्रनें इसी प्लेटफॉर्म से होकर गुजरती है।

 

इससे प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे Óयादा परेशानी महिलाओं, ब"ाों, दिव्यांग एवं बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है, लेकिन रेल प्रशासन का यात्रियों की सुविधाओं से कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा है। खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लघुशंका जाने के लिए दो यूरिनल भी बने हुए हैं। इसमें भी पानी की समुचित सुविधा नहीं है। इसमें लगी टोटिंयों में लकड़ी के गुटखे लगा दिए गए है। ऐसे में दुर्गंध के कारण यहां से निकलना तक मुश्किल है।

 

आवासीय आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर 27 से


दौसा. राजकीय आदर्श उ'च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ पचवारा में 27 अक्टूबर से 10 दिवसीय नि:शुल्क आवासीय आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। आयुर्वेद विभाग दौसा के उप निदेशक वैद्य रमाकान्त शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में प्रचलित क्षार सूत्र पद्घति से अर्शमस्सा ( पाइल्स ), भगन्दर ( फिस्चुला इन एनो) नाड़ी वृण की शल्य चिकित्सा रोगियों को भर्ती कर नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा एवं पथ्य व्यवस्था प्रमुखता से उपलब्ध कराई जाएगी।

 

शिविर में जीर्ण Óवर, श्वांसकास (दमा खांसी) संधिवात ( जोड़ों का दर्द ) विद्रधि, प्रदर रोग, शिरो रोग, पक्षाघात (लकवा) आदि जटिल रोगों का निदान कर नि:शुल्क आयुर्वेद औषधियों से किया जाएगा। शिविर प्रभारी वैद्य श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया कि चिकित्सा व्यवस्था में वैद्य मस्तराम, महन्त वैद्य गणपत नारायण शर्मा द्वारा सहयोग किया जाएगा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.