महुवा. थाना पुलिस ने तीन जगह से सट्टे कार्रवाई कर दबिश देकर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका के 17 अक्टूबर 2018 के अंक मेें 'महुवा में पांव पसारता सट्टे का गोरखधंधाÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस महकमें हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर सलेमपुर पुलिस ने कार्रवाई की है।
थानाप्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि कस्बे में सट्टोरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस की टीम पुलिस उपनिरीक्षक नेमीचन्द शर्मा व महावीर कुमार के नेतृत्व में गठित की गई। टीम में कास्टेबल धर्मराज,बनैसिह को शामिल किया गया जहां देर रात कस्बे में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाही की गई।
जहां देर रात शराब के नशे में वाहन चलाकर सट्टे की खाई करते पवन कुमार गोयल को 3500 रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल जप्त किया गया। जिसकी जांच की गई तो मोबाइल के वाटसअप पर सट्टा पर्ची लिखी हुई मिली। थानाप्रभारी ने बताया कि कस्बे में सट्टोरियों के खिलाफ कार्रवाही जारी रहेगी।
थाना पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे में अलग अलग-जगह कार्रवाही करते ताश की पत्ती से जुआ खेलते 8 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपनिरीक्षक सत्यवीरसिंह ने बताया कि हैड कास्टेबल जयदेव व घनश्याम ने कार्रवाई करते हुए ताश की पत्ती से जुआ खेलते कल्याण गुर्जर, पदम मीना व देवीसहाय को 2610 रुपए व ताश की पत्ती के साथ नया गांव मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया है। वहीं शिवराम गुर्जर,धन्नालाल कीर को जयपुर बस स्टैण्ड से ताश की पत्ती से जुआ खेलते गिरफ्तार कर 1720 रुपए बरामद किए हंै।
इसी प्रकार कस्बे से ही धर्मसिंह जाटव, जगदीश महावर, सोनू व दर्व सिंह सैनी को 12 हजार 400 रुपए की नकदी के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। खेड़ला. महुवा उपखण्ड की सलेमपुर थाना पुलिस ने खेड़ला कस्बे में गुरुवार देर शाम दो अलग-अलग स्थानों पर सट्टे की कार्रवाई करते हुए तीन जनों को 1 लाख 33 हजार 280 रुपए के साथ दबौचा।
गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका के 17 अक्टूबर 2018 के अंक मेें 'महुवा में पांव पसारता सट्टे का गोरखधंधाÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस महकमें हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर सलेमपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। सलेमपुर थानाधिकारी रामकिशोर चौधरी ने बताया कि खेड़ला बुजुर्ग निवासी सफी पुत्र इमामुद्दीन खान, इमामुद्दीन पुत्र बशीर खान, बड़ागांव निवासी कन्हैया सैन को सट्टे की खाईवाली करते पकड़ा।
इनके पास से 1 लाख && हजार 28 0 नकद, मोबाइल और सट्टे का हिसाब बरामद किया है। पुलिस पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर रात सलेमपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सटोरियों में हड़कंप मच गया।





No comments:
Post a Comment