Breaking News
recent

फिजियोथैरेपी एवं अभिभावक परामर्शदात्री कार्यक्रम में दिव्यांग बालकों के लिए प्रयासों की सराहना

 सिरोही.शहर के फिजियोथैरेपी सेंटर में शुक्रवार को अभिभावक काउन्सलिंग कार्यक्रम हुआ। सेन्टर के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने दिव्यांग बालकों के लिए प्रयासों की सराहना की। अग्रवाल ने मूक बधिर बच्चों के लिए आवासीय अध्ययन केन्द्र शुरू करवाने पर सहमति दी। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश सिंह आढ़ा ने भामाशाहों के प्रयास की सराहना की। जिला समन्वयक आईडी सुमनलता पाण्डेय ने सुविधा की जानकारी दी। 52 बालक-बालिकाओं एवं 50 अभिभावकों एवं अन्य ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश चौधरी, पीए सुनील गुप्ता, नथाराम परमार, अब्दुल लतीफ, कैलाश जीनगर, आईडी शिक्षक रेवदर ने सहयोग किया।

सरस्वती माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
सिरोही.राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सरस्वती माता की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। संस्था प्रधान शीलत कुमार मारू ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी भंवरसिंह परिहार, हीरालाल माली, अशोकपालसिंह, जगदीशसिंह आढ़ा का आतिथ्य रहा। प्रेरक इन्द्रा खत्री ने बताया कि भामाशाह महेन्द्र पुरोहित ने मूर्ति का अनावरण किया। यज्ञ में खुशबू पुरोहित, प्रतिभा आर्य, वर्षा परिहार, गोपालसिंह राव, शर्मिला डाबी ने आहुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। समारोह में एसडीएमसी सदस्य सुरेन्द्रसिंह, अनिता, भारती सुथार, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, प्रमिला, भंवरलाल सुथार, विपिन गहलोत, विक्रमसिंह, कीर्ति कुमार, हेमलता रावल, विजयलक्ष्मी, कल्पना चौहान, प्रभा सुराणा, ललिता देवन्दा, रीना कोटेसा, प्रतिमा आर्य, चन्द्रकांता, सोनल राठौड़, महेन्द्र प्रजापत, गणपतराज खत्री, शंकरसिंह आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.