बाड़मेर। भाजपा छोड़ चुके शिव विधायक एवं पूर्व विदेश मंत्री जसवंतसिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह जल्द ही कांग्रेस का हाथ थामेंगे। मानवेंद्र ने राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में कहा, 'मैं कांग्रेस में जाऊंगा, दिन अभी तय नहीं है।' उन्होंने 22 सितंबर को पचपदरा स्वाभिमान रैली में भाजपा छोडऩे के बाद पहली बार यह बात खुलकर कही है। एेसा माना जा रहा है कि नवरात्र में मानवेन्द्र कांग्रेस
में शामिल हो जाएंगे।
मानवेंद्र की पत्नी चित्रा सिंह के इस बार शिव विधानसभा से चुनाव लडऩे की चर्चा है। शिव मानवेंद्र की सीट है। मानवेन्द्रसिंह ने 22 सितंबर को पचपदरा में स्वाभिमान रैली का आयोजन कर कमल का फूल मेरी भूल कहकर भाजपा छोड़ दी थी। मानवेन्द्र ने यह कहा था कि आगे का निर्णय जनता पर है और इसका फैसला अभी नहीं लिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके 13 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आई थी। पत्रिका ने इसी वायरल मैसेज को लेकर मानवेन्द्रसिंह से बात की। मानवेन्द्रसिंह ने बताया कि अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन यह तय है कि कांग्रेस ज्वाइन करूंगा।
दिल्ली या राजस्थान
मानवेन्द्रसिंह दिल्ली या राजस्थान, कहां कांग्रेस जॉइन करेंगे.. यह अभी तक अनिर्णित है। एक पक्ष का मानना है कि मानवेन्द्र दिल्ली व राजस्थान के बड़े नेताओं के साथ में दिल्ली में ही कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं, दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि मानवेन्द्र अपने समर्थकों के साथ राज्य में होने वाली राहुल गांधी की बड़ी सभा में पहुंचकर ताल ठोक सकते हैं।
बदलेंगे कई समीकरण
पश्चिमी राजस्थान की राजनीति को यह निर्णय प्रभावित करेगा। भाजपा राजपूत मतदाताओं को पक्ष में करने के लिए कई दावं खेल चुकी है। इस बीच मानवेन्द्र की 22 सितंबर को स्वभिमान रैली में राजपूतों का अच्छा समर्थन मिला। मानवेन्द्र के कांग्रेस में जाने पर कई राजनीतिक व जातिगत समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।





No comments:
Post a Comment