Breaking News
recent

महिलाओं को यात्रा में दोनो  हाथो में पकडऩे पड़े कलश

भीलवाड़ा।


संत सत्यानंद महाराज ने कहा कि भागवत और भगवान में अंतर नहीं है। भागवत भगवान का साक्षात विग्रह है। जीवात्मा और परमात्मा का मिलन हो जाए, यही जीवन का सार है। हमारी अर्थी निकले, इससे पहले ही हम जीवन के अर्थ को जान ले। तभी हमारा मनुष्य जीवन सफल है। संत सत्यानंद शनिवार को शास्त्रीनगर के नीलकंठ महादेव मंदिर छात्रावास में भागवत कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि खाने के लिए कमाना और कमाने के लिए खाना और खाते खाते मर जाना यह तो सभी करते हैं। जीवन है तो जीवन के व्यवहार भी निभाने पड़ते हैं। आयोजन समिति के शिवनारायण शर्मा ने बताया कि कथा से पहले शनिवार सुबह संत सत्यानन्द के सान्निध्य में कलश यात्रा से हुआ। श्रीराम मंदिर सी सेक्टर शास्त्रीनगर से निकली कलश यात्रा में आयोजन समिति सदस्यों ने भागवत धारण की। यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

पौध लगाए
भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड ने कहा कि पौधाोपण करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। डाड शनिवार को आजाद नगर बंजारा बस्ती के निकट पर्यावरण संवर्धन संस्थान व अमृता देवी पर्यावरण नागरिक (अपना) संस्थान के पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। विभिन्न फलदार पौधे मय ट्री गार्ड के लगाए गए। विधायक वि_ल शंकर अवस्थी, संस्थान अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी, प्रदेश सचिव विनोद मेलाना, महानगर संयोजक रामनरेश, सवाईभोज नगर संयोजक भोलाराम पारीक, बंजारा बस्ती निवासी भैरूलाल, शिवलाल तूफान भाई, पार्वती सहित कई लोग उपस्थित थे। लायंस क्लब ने टंकी के बालाजी के यहां पौधरोपण किया। सचिव लायन प्रियंका पाटोदिया ने बताया कि लायंस क्लब भीलवाड़ा मंगरोप की ओर से किए गए पौधारोपण के दौरान क्लब अध्यक्ष लायन गायत्री डाड,सेक्रेट्री प्रियंका पाटोदिया व मंजुला, मंत्री राधा देवी सोमानी, रामकुमार जागेटिया तथा कैलाश काबरा उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.