Breaking News
recent

बच्चे बने बापू, निकाला शांति मार्च

हिण्डौनसिटी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गांधी एकेड़मी के २१ छात्रों ने सावरमती के संत गांधी का वेशधर कर शहर की सडक़ों पर शांति मार्च निकाला। गांधी की तर्ज पर हाथ में लाठी थामे कतारबद्ध चल रहे बापू बने बच्चों को देख राहगीर चकित रह गए। इस दौरान स्कूल के बच्चों गांधी जी के जयकारे लगाते चल रहे थे। रैली नगर परिषद प्रांंगण में पहुंच विसर्जित हुई।
गांधी जयंती को शहर में अहिंसा और स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस की ओर से नगर परिषद कार्यालय परिसर में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजली कार्यक्रम हुआ। इसमेंं कांग्रेस जनों व स्कूली छात्रों ने बापू को नमन किया तथा जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पुष्पांजिल अर्पित की। ब्लॉक कांंग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश गुर्जर की अध्यक्षता में हुई विचार गोष्ठी में देहात ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोलंकी, सेवादल के जिला संगठक योगेंद्र सिंह मावई, कृष्ण कुमार शर्मा, नीलम सोबती, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगत सिंह डागुर, कांग्रस जिला महामंत्री रमकांत पाण्डा, रवींद्र बेनीवाल सहित अनेक पदारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधी के जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त किए। इस दौरारान गांधी एकेड़मी के विद्यार्थियों ने निदेशक धीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बापू के वेशधारी छात्रों की अगुवाई में रैली निकाली। रैली के रूप में नगर परिषद कार्यलय पहुंचे बच्चों ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राधव राजा राम व वैष्णव जन तो तैने कहिए का गायन किया। इस दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई।
डिवाइन एंजिल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने गांधी व शास्त्री वेशधारी बच्चों की अगुवाई में तहसील कार्याल परिसर से स्वच्छता जागरुकता रैली निेकाली। रैली अस्पताल रोड, जैन मंदिर रोड, होती हुई विद्यालय परिसर पहुंची। इससे पूर्व विद्यालय प्रांगण में प्रबंध समिति सचिव एलिस जैन व प्रधानाचार्य राजेंद्र नारौलिया ने बापू व लालबहादुर शास्त्री के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। चिनायटा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सतीश प्रकाश शर्मा की अध्याक्षत में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। राजकीय उच्च मध्यमिक विद्यालय करसौली में कार्यवाहक प्रधानाचार्य रूपसिंह मीणा की अध्यक्षता में शिक्षकों ने गांधी दर्शन पर विचार व्यक्त किए। किशन नगर स्थित एकेडमिक हाइट्स विद्यालय में निदेशक विकास फौजदार व बचपन स्कूल में प्रधानाध्यापिका ईशा न्यौल ने बच्चों को गांधी जी के जीवन व़ृत क बारे में बताया। अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ राजसिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकम में डॉ अशोक गुप्ता ने बापू की सादगी पूर्ण जीवन के बारे में बताया। सिकरौदा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैलाशचंद मीना ने गांधी व शास्त्री के जीवन से सीख लेने की बात कही।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.