झुंझुनूं. चुनाव नजदीक आने के साथ ही भावी उम्मदीवार किसी ने किसी बहाने शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को मंडावा की पूर्व विधायक रीटा चौधरी ने अपने पिता रामनारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर विद्यार्थी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शक्ति ्रप्रदर्शन किया। श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण चौधरी थे। अध्यक्षता चौधरी की पत्नी परमेश्वरी देवी ने की। विशिष्ट अतिथि संयोजक रीटा चौधरी, जेपी चंदेलिया, सज्जन मिश्रा, मंजू कुमारी, हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष सलीम सीगड़ी, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील खीचड़, पीसीसी सदस्य बनवारीलाल महाड़सरिया, अलसीसर की पूर्व प्रधान ब्रजीदेवी, पीर निसार खां, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, पूजा चौधरी, पूनम चौधरी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अशोक सैनी थे।
इस मौके पर अतिथि समेत मंडावा विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों ने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन मनोज मील ने किया। इस अवसर पर हरफूलसिंह दुलड़, बहादुरवास सरपंच सुरेश सुंडा, सुरेंद्र सिंह पूनिया, रामप्यारी, घासीराम पूनिया, जगदीश पूनिया, सुरेंद्र सिंह शेखावत, किरोड़ीमल, भगवानसिंह चाहर, संतोष हाकीम, शमशाद खां, लियाकत खां आदि मौजूद थे।
देश में केवल 54 प्रतिशत लोग करते हैं मतदान
झुंझुनूं. भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से गुरुवार को शहीद स्मारक पर नव मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि देश में केवल 54 प्रतिशत लोग ही मतदान करने पहुंचते हैं। शेष लोग इस दिन कर्मचारी व आमजन छुट्टी मानकर सैर-सपाटा करते हंै। जबकि यह देश निर्माण का होता है, लोगों को मतदान में शामिल होने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। देश निर्माण में युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक बबलू चौधरी ने कहा कि विकास में युवाओं की अहम् भूमिका है। झुंझुनूं जिले के युवाओं ने कार्यों से देश को विदेशों में अलग पहचान दिलाई है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम खाजपुरिया, गणेश तिवाड़ी, आशू सिंह, अंकित धींवा, आशाराम, सरपंच प्रदीप, असगर पहाडिय़ान, अब्दुल रहमान, योगेन्द्र कुमावत, रवि सैनी आदि उपस्थित रहे।
आचार संहिता का उल्लंघन पहुंचा प्रशासन
कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से एक बजे तक का समय दिया गया था। लेकिन वक्ताओं का सम्बोधन लम्बा होने से समय अधिक लग गया। इस पर अधिकारियों ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को बंद करवाया।
युवा संकल्प महारैली 21 को
नवलगढ़. नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में 21 अक्टूबर को युवा संकल्प महारैली निकाली जाएगी। महारैली को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इसको लेकर गुरुवार को कस्बे के कारगवाल कृषि फार्म पर हुई प्रत्रकार वार्ता में नवलगढ़ नगरपालिका चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि महारैली को लेकर लोगों में उत्साह है। महारैली कस्बे के बाबा रामदेव के मंदिर के सामने से शुरू होगी। जो झाझड़, बसावा होते हुए पहाडि़ला पहुंचेगी। यहां रैली को नवलगढ़ विधायक डॉ .राजकुमार शर्मा सम्बोधित करेंगे। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के मुकुन्दगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सूण्डा, नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, नवलगढ़ नगरपालिका चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी, मुकुन्दगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, यूथ कांग्रेस के नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेन्द्र भास्कर आदि ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कांग्रेसियों की ओर से विधायक डॉ. शर्मा पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। इस दौरान इस दौरान पार्षद नईम अहमद, राजकुमार सैनी, इमरान, सुनील पूनिया, वाहिद काजी, रियाज चौपदार, बलबीर महला आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment