Breaking News
recent

मतीराबीज बोरियां चुराने के आरोपियों को जेल भेजा

लोहावट (जोधपुर). लोहावट विश्नावास कस्बे में एक गोदाम से मतीरा बीज की बोरियां चोरी के मामले में पुन: चार दिन के रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस ने चोरी की हुई 25 मतीरा बीज की और बोरियां बरामद की है।

लोहावट पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल गोपीकिशन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लोहावट में साथरी रोड पर स्थित गोदाम से 370 मतीरा बीज बोरियां के चोरी के मामले में पुन: चार दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी अशोक पुत्र खींयाराम विश्नोई निवासी चन्द्रनगर एवं श्रीराम पुत्र मालाराम विश्नोई निवासी चिकनीनाड़ी दयाकोर की पुन: रिमांड अवधी पूरी होने पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फलोदी के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए गए। उन्होने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में चोरों की निशानदेही पर २५ मतीरा बीज की बोरियां बरामद की है। पुलिस ने चोरी की कुल 370 में से कुल142 बोरियां बरामद की है।

क्या है मामला
लोहावट पुलिस थाना में मनीष पुत्र पुखराज लोहिया निवासी विश्नावास लोहावट ने 10 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि, लोहावट में साथरी रोड पर गोदाम में रखी मतीरा बीज की बोरियों में से 370 मतीरा बीज की बोरियां चोरी हो गई है। आस-पास में पता करने पर मालूम हुआ कि उसके दुकान के मजदूर अशोक पुत्र खींयाराम विश्नोई निवासी चन्द्रनगर एवं गाड़ी चालक श्रीराम पुत्र मालाराम विश्नोई निवासी चिकनीनाडी दयाकोर दोनों ने मिलकर चोरी की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.