Breaking News
recent

रुपए को बचाने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, महंगी होने जा रही हैं ये वस्तुएं

नर्इ दिल्ली। 19 वस्तुआें पर 27 सितंबर को आयात शुल्क बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक बार फिर टेलिकाॅम पुर्जों पर अायात शुल्क बढ़ा दिया है। सरकार ने ये कदम राजकोषिय घाटे के मद्देनजनर लिया है। एेसे में इन वस्तुआें पर आयात शुल्क बढ़ने से इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। इनकी डिमांड में भी कमी आ सकती है जिसका फायदा लोकल उत्पादकों को भी मिलेगा। सरकार को डाॅलर बचाने में भी मदद मिलेगी। ड्यूटी में बढ़ोतरी से राजस्व में करीब 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा होगा। आइए जानते है कि आखिर किन वस्तुआें की मूल्यों में इजाफा होगा।


1. मोबाइल फोनः टेलिकाॅम उत्पाद जैसे बेस स्टेशन, आॅप्टिकल ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट्स, आैर आर्इपी रेडियाे जैसी वस्तुअों पर 20 फीसदी कस्टम ड्यूटी देना होगा। इन वस्तुआें के दाम में इजाफे से मोबाइल फोन भी महंगे हाे जाएंगे।

2. एसी व फ्रिज: एसी व फ्रिज पर भी कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो गर्इ है। हालांकि गर्मी का मौसम अब लगभग खत्म हो गया है एेसे में बाजार में इन वस्तुआें की कीमतों में बढ़ोतरी से खासा फर्क नहीं पड़ेगा।

3. वाॅशिंग मशीनः वाॅशिंग मशीन पर भी 10 फीसदी की बजया अब 20 फीसदी कस्टम फीस देना होगा। हालांकि ये बढ़ोतरी 10 किलोग्राम से कम क्षमता वाले वाॅशिंग मशीन पर हुआ है।

4. विमान यात्राः 27 सितंबर को सरकार ने एविएशन टर्बाइन र्इंधन पर 5 फीसदी ड्यूटी लगाने का फैसला किया था। एेसे में एविएशन इंडस्ट्री हवार्इ टिकटों की कीमतों में इजाफा कर सकता है। हालांकि जेट र्इंधन पर लगने वाली ड्यूटी में सरकार ने कटौती कर इसे 14 फीसदी से 11 फीसदी कर दिया है। इससे एविएशन इंडस्ट्री का हल्की राहत मिल सकती है।

5.सैनिटरी उत्पादः प्लास्टिक के बने हुए बाथ, शाॅवर बाथ, सिंक, वाॅश बेसिन आदि पर भी ड्यूटी को बढ़ाकर 10 फीसदी से 15 फीसदी कर दिया गया है। एेसे में इन वस्तुआें की कीमतों में भी इजाफा होगा। इसके साथ प्लास्टिक के बने अन्य उत्पादों की कीमतों में इजाफा होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.