हेमन्त आमेटा/भटेवर. वल्लभनगर के एक व्यक्ति का पुराना सड़ागला शव सोमवार को कांकरोली थाना क्षेेत्र के नौगामा स्थित बनास नदी के बावन कोटा पुल नीचे मिला। शव को जंगली जानवरों ने नोंच डाला इस पर पुलिस ने मौके पर ही पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार वल्लभनगर निवासी रमेश चौधरी पुत्र नारायणलाल चौधरी उम्र 52 का शव नौगामा में रेलवे पुलिया के नीचे पड़ा हुआ मिला। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर कांकरोली थाना प्रभारी कैलाश दान मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंचें और सडा गला शव को देखकर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड टीम को पोस्टमार्टम के लिए मौके पर ही बुला लिया। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर नमूने संग्रहित करने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार वल्लभनगर थाने में 24 अक्टूबर को रमेश चौधरी के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इस पर पुलिस के सूचित करने के बाद परिजनों के नौगामा पहुंचने पर शव की शिनाख्त होने के पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनो के सुपुर्द किया। इसके बाद सोमवार शाम को वल्लभनगर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस जांच के मुताबिक मावली से ट्रेन के कांकरोली पहुंचने के समय पर मृतक रमेश चौधरी के मोबाइल पर बात हुई। उसके बाद रमेश के मोबाइल पर किसी की बात नहीं हुई। इससे संभवतया रमेश चौधरी ट्रेन से बावन कोटा के पास पुल से नीचे गिर गया होगा।





No comments:
Post a Comment