Breaking News
recent

आज से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर मूंग, मूंगफली की खरीद

फलोदी (जोधपुर) . समर्थन मूल्य पर मूंग, मूंगफली आदि की खरीद के लिए फलोदी में स्थापित खरीद केन्द्र पर उपज की सरकारी खरीद सोमवार से शुरू करने की पूरी तैयारी की है। खरीद के लिए अब तक बारदाना तो उपलब्ध नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल स्टॉक में जमा पुराने बारदाने से खरीद शुरू की जाएगी।

 

क्रय विक्रय सहकारी समिति के जनरल मैनेजर सुनिल वीरभान ने बताया कि फलोदी स्थित खरीद केन्द्र पर अब तक 814 किसानों का पंजीयन हो चुका है। खरीद केन्द्र पर सरकारी खरीद सोमवार से शुरू हो जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि जिस किसान को उपज तुलाई की तारीख आवंटित हो चुकी हैं, वे पांच दिनों के भीतर उपज की तुलाई करवा सकेंगे। प्रत्येक किसान से एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल उपज की खरीद की जाएगी। इसका भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा होगा।


16अक्टूबर तक अपलोड करानी होगी गिरदावरी
राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ द्वारा जारी एक आदेश में बताया कि समर्थन मूल्य पर मूंग, मूंगफली आदि की खरीद मेें बिना गिरदावरी के किए गए पंजीकरण स्वीकार्य नहीं होंगे। यदि किसी किसान ने पूर्व में बिना गिरदावरी के पंजीकरण करवा दिया है तो उसे 16 अक्टूबर तक ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण में गिरदावरी अपलोड करानी होगी अन्यथा उपज की तुलाई संभव नहीं होगी।

 

खरीद शुरू होने से पहले ही बंद हो गया पंजीयन
समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद शुरू होने से पहले ही फलोदी स्थित खरीद केन्द्र के नए पंजीयन बंद हो गए हैं। किसानों को पहले समय पर गिरदावरी नही मिली और अब गिरदावरी मिलनी शुरू हुई तो नए पंजीयन नहीं हो रहे हैं। इससे किसान काफी परेशान एवं आक्रोशित है। बताया कि फलोदी स्थित खरीद केंद्र पर अब तक 814 किसानों का पंजीयन हो चुका है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.