Breaking News
recent

इकोलोजी एण्ड रूरल डवलपमेंट सोसाइटी के विषय विशेषज्ञों ने दी वन्यजीवों के संरक्षण की जानकारी

लाठी. इकोलोजी एण्ड रूरल डवलपमेंट सोसाइटी के विषय विशेषज्ञों ने क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणों को वन्यजीवों के संरक्षण की जानकारी दी। इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली के सहआचार्य डॉ.सुमित डूकिया, पक्षी विशेषज्ञ डॉ.दीवेश सैनी ने वन्यजीवप्रेमी राधेश्याम पेमाणी के साथ दो दिन तक क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि लुप्तप्राय हो रही गोडावण प्रजाति अब मात्र जैसलमेर जिले में और विशेष रूप से लाठी, धोलिया, खेतोलाई के आसपास पाइ जा रही है। उन्होंने बताया कि यह समय गोडावण के प्रजनन के लिए उपयुक्त समय है। उन्होंने खेतोलाई, धोलिया, भादरिया आदि क्षेत्र के ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें वन्यजीवों की रक्षा करने, उनके संरक्षण को लेकर किए जा रहे सरकारी प्रयासों को सफल बनाने के लिए कार्य करने, वन्यजीवों के लिए इच्छित वातावरण तैयार करने को लेकर जनजागरण किया।

बेटियों के संरक्षण के बारे में दी जानकारी
जैसलमेर. भू्रण ***** जांच तथा कन्या भू्रण हत्या के विरुद्ध समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से जैसलमेर जिले की 3 ग्राम पंचायतों पर बेटी पंचायत का आयोजन कर प्रशिक्षण प्राप्त डेप रक्षकों की ओर से आमजन से संवाद किया गया । उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी गर्ग ने बताया कि डेप रक्षकों की ओर से डांगरी, कोटड़ी व शाहगढ़ ग्राम पंचायतों में ‘बेटिया है अनमोल’ कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को कन्या भू्रण हत्या के विरुद्ध सजग किया गया। डेप रक्षकों की ओर से ग्रामीणों से सीधा संवाद कर बेटी का महत्व बताकर कन्या भू्रण हत्या पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में सजग किया गया। डेप रक्षकों की ओर से प्रभावी तरीके से चर्चा व संवाद के माध्यम से आमजन को बेटी बचाओं, पूर्ण टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, साफ - सफाई, स्वच्छता एवं पोषण के संबंध में सारगर्भित जानकारी दी गई। डेप रक्षकों ने आमजन को बताया कि मुखबिर योजना के क्रियान्वयन व भू्रण जांच में लिप्त दलालों तथा चिकित्सकों पर कार्यवाही से बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.