जैसलमेर. मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान(ग्रामीण) के चतुर्थ चरण का जिला स्तरीय समारोह ग्राम पंचायत खुहड़ी में सार्वजनिक नाडी जीर्णोद्वार मखणी नाडी खुदाई पर आयोजित हुआ। जिला कलक्टर ओम कसेरा के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा अध्यक्षता में आयोजित समारोह के अवसर पर पंचायत समिति सम की प्रधान उषा सुरेन्द्रसिंह, नगरपालिका पोकरण के अध्यक्ष आनन्दी लाल गुचिया, समाजसेवी कंवराजसिंह चौहान, सुजानसिंह हड्डा के साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेष्वरलाल मीणा ने मखणी नाडी पर भूमि पूजन व शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर चतुर्थ चरण के अभियान का विधिवत आगाज किया। जिला कलक्टर ओम कसेरा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान से वर्षाती जल संरक्षण को बहुत बढावा मिला है एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में इस अभियान की तारीफ हर स्तर पर हुई है। उन्होंने लोगों को पानी का महत्व समझते हुए कम से कम उसका उपयोग करने एवं वर्षाती जल को संरक्षित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक शर्मा ने भी कहा कि जल जैसे इस पुनित अभियान में सभी के सहयोग की नितान्त आवष्यकता है एवं हर व्यक्ति को इसमें अपनी आहूति देनी है। पंचायत समिति सम की प्रधान उषा सुरेन्द्रसिंह ने कहा कि हमें पानी के महत्व को समझकर वर्षाती जल संरक्षण को प्राचीन पेयजल स्त्रोतों में संग्रहित करने की प्रवृति की आदत डालनी होगी। समाजसेवी सुजानसिंह हड्डा ने कहा कि अभियान के तीनों चरणों में सफलता मिलने से इस चौथे चरण की शुरूआत की है। समाजसेवी कंवराजसिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के जल संरक्षण के इस अभियान की सभी स्तर पर तारीफ हुई है एवं इस अभियान में निर्मित जल संग्रहण के स्त्रोतों के विकास से भूमि जल स्तर बढोतरी हुई है प्रारम्भ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया। अभियान के चतुर्थ चरण में जिले की 18 ग्राम पंचायतों के 24 गांवों में जल संरक्षण के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने अभियान के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की प्रगति पर भी प्रकाश डाला।
10 लाख की लगात से जीर्णाद्धार
कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता वाटरषेड अरूण अमेटा ने बताया कि मखणी नाडी पर 10 लाख रुपए की लागत से इसका जीर्णोद्वार करवाया जाएगा और नाडी की खुदाई की जाएगी। कार्यक्रम के अन्त में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान ने अतिथियों एवं सभी ग्रामीणों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विजय बल्लाणी ने किया। प्रारम्भ में जिला कलक्टर ओम कसेरा, पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा के साथ ही अन्य अतिथियों ने मखणी नाडी पर श्रमदान किया एवं लोगों को प्रेरित किया कि वे श्रमदान करके इस अभियान में सहयोग प्रदान करें।





No comments:
Post a Comment