Breaking News
recent

बालाजी दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

भगवतगढ़. रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोबड़ा बालाजी महाराज मंदिर में फूल बंगला एवं छप्पन भोग झांकी सजाई गई। सुबह से ही बालाजी के दर्शनार्थियों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में दर्शनों के लिए पहुंची। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व रामायण आदि के पाठ चलते रहे। श्रद्धालुओं ने बालाजी के दर्शन कर मन्नत मांगी। इसी प्रकार कस्बे के खेड़ापति बालाजी, झेरा वाले बालाजी, आदलवाड़ा बालाजी एवं इटावा बालाजी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।


कन्हैया पद दंगल आज
बालाजी महाराज मंदिर के सामने स्थित मैदान में शुक्रवार को ग्रामवासियों के सहयोग से कन्हैया पद दंगल का आयोजन होगा। रामप्रसाद मीना व नरसी मीना ने बताया कि पद दंगल में बिच्छीदोना, कोड्याई एवं दोबड़ा खुर्द की गायन पार्टियों द्वारा विभिन्न धार्मिक आख्यानों पर पदों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ग्रामवासियों की ओर से भंडारे का आयोजन भी रखा गया है।


हनुमान मंदिर में लगा भक्तों का तांता
छाण. श्रद्धा का भाव अगर मन में हो तो थकान नहीं आती। रणथम्भौर अभयारण्य क्षेत्र में स्थित इंडाला का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर नवरात्र महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोक लगाने पहुंचे। पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र महोत्सव के अंतिम दिन सुखवास, अल्लापुर, बहरावण्डा खुर्द, सोनकच्छ, छाण, फरिया, गोपालपुरा व क्यारदा खुर्द आदि गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष दर्शन के लिए मंदिर परिसर पहुंचे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.