Breaking News
recent

मुख्य सड़कों के दोनों तरफ कचरे व मलबे के लगे ढेर, धार्मिक स्थलों के पास बढ़ रही समस्या; ऐसे हैं मनमर्जी के डंपिंग स्टेशन

बाड़मेर.
शहर में चलने वाले निर्माण कार्य का मलबा व कचरा शहर के बाहरी क्षेत्र में डाला जा रहा है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर मलबा व कचरा शहर के जसदेरधाम के पास सार्वजनिक श्मशान घाट व गडरारोड पर डाल रहे हैं। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। जिससे आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इसे लेकर न तो नगर परिषद गंभीर है और ना ही ग्राम पंचायत।

 

नगर परिषद व ग्राम पंचायत नहीं गंभीर :
शहर के जसदेर धाम के पास सार्वजनिक श्मशान घाट के आगे मलबा व कचरा डालने से सुबह से शाम तक बेआसरा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इसके साथ कचरे पर मृत पशुओं को डालने से सड़ांध के चलते पास से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही बीमारियां फैलने की आशंका लगी रहती है। कचरा निस्तारण की मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है।

 

जिम्मेदारों ने चुप्पी साधी :

गडरारोड व जसदेर धाम सहित बाहरी क्षेत्र में कचरा व मलबा डालने पर प्रतिबंध नहीं होने की वजह से नए कचरा पॉइंट बन रहे हैं। ऐसे में आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

दस दिन से जलापूर्ति बंद, लोग परेशान
समदड़ी ञ्च पत्रिका. बामसीन में दस दिन से बंद जलापूर्ति पर ग्रामीणों, पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जानकारी दी। राजेन्द्रसिंह चम्पावत ने बताया कि प्रशासन व जलदाय विभाग अधिकारियों को पेयजल समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर आमजन, पशुपालक परेशान है। उन्होंने पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की।

 

विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
बालोतरा. नगर के औद्योगिक क्षेत्र के तृतीय चरण फीडर संख्या एक से जुड़े क्षेत्र में बुधवार सुबह 7 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र कच्छवाह ने यह जानकारी दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.