Breaking News
recent

बॉलीवुड के महानायक को साउथ सुपरस्टार का नायाब तोहफा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर नजर आने वाले हैं। आज बिग बी का जन्मदिन है। आज वह अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म में उनके फर्स्ट लुक को र‍िलीज किया गया है। फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का एक मोशन पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक नजर आ रहा है। वह इसमें सफेद दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ इस मोशन पोस्ट में काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं।

 

amitabh bachchan

रिलीज हुए फर्स्ट लुक कुछ ऐसे नजर आ रहे हैं बिग बी:
चिरंजीवी की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन गेस्ट अपीयरेंस दे रहे हैं। पोस्टर में उनके चेहरे पर एक अलग ही तेज नजर आ रहा है। चेहरे पर सफेद दाढ़ी, माथे पर लाल टीका और आंखों में शांति। बिग बी की 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' साउथ इंडियन फिल्म में उनके इस फर्स्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग अमिताभ हैदराबाद में कर रहे थे। फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' एक बायोपिक है। जो स्वतंत्रता सेनानी उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को चार भाषाओं तेलुगू, तम‍िल, कन्नड़ और मलयालम में र‍िलीज किया जाएगा

 

amitabh bachchan

ये हैं स्टारकास्ट:
इस फिल्म में चिरंजीवी के बेटे राम चरण, सुरेन्द्र रेड्डी, विजय सत्पथी, जगपति बाबू और नयनतारा अहम भूमिका निभाने वाले हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म इस साल अंत तक रिलीज हो सकती है। चिरंजीवी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'से रा नरसिम्हा रेड्डी’ 150 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.