Breaking News
recent

सांगोद में सब्जीमंडी का निर्माण जारी, विरोध भी बरकरार

सांगोद.

यहां सैय्यद बाबा की दरगाह के पास सब्जीमंडी निर्माण के मामले में सांगोद की अदालत के फैसले के खिलाफ अगली अदालत में सोमवार को अपील की जाएगी। दरगाह से जुड़े पक्ष ने इस मामले में प्रशासन से अपील की है कि वह निर्माण कार्य को रोक दे। शुक्रवार से शुरू हुआ सब्जीमंडी का निर्माण रविवार को भी पुलिस सुरक्षा में जारी रहा। चौबीस घंटे मौके पर पुलिस के जवान यहां तैनात हैं।

Read more: हाड़ौती के होनहारों ने बढ़ाया भारत का मान

दरगाह से जुड़े लोगों का विरोध बरकरार है। उनका कहना है कि नदी-नाले-खाळ आदि के प्राकृतिक बहाव स्थल पर निर्माण न करने और पुराने निर्माणों को हटाने के उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद भी पालिका प्रशासन निर्माण करा रहा है। इसे लेकर पिछले दिनों इन लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।

अब वक्फ कमेटी के पूर्व सदर उस्मान मिर्जा ने बताया कि वे मामले में ऊपरी अदालत में सोमवार को अपील दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा तब तक हमारी प्रशासन से अपील है कि वह इसके निर्माण को रोक दे।

Read More: खुशखबरी: अब आप भी कर पाएंगे 'बाघ दर्शन'...पढिय़े पूरी खबर

यह है मामला
उल्लेखनीय है कि यहां दरगाह के पास जमीन पर एक साल पूर्व नगर पालिका की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से सब्जीमंडी का निर्माण का निर्णय हुआ। कार्य शुरू हो पाता इससे पहले ही दरगाह से जुड़े लोगों ने यहां निर्माण का विरोध करते हुए सांगोद न्यायालय में याचिका लगा दी।

एक सप्ताह पूर्व न्यायालय से फैसला नगर पालिका के पक्ष में आने के बाद पालिका ने यहां निर्माण शुरू करवाया। इस पर दरगाह से जुड़े लोगों ने यहां दो व तीन अक्टूबर को प्रस्तावित जलसे के आयोजन में दिक्कत होने की बात रखी। इस पर पुलिस एवं प्रशासन के बीच ४ अक्टूबर से काम शुरू करने की सहमति बनी। चार अक्टूबर को यहां पुलिस की मौजूदगी में काम शुरू हुआ। निर्माण स्थल की ओर जाने वाले रास्तों को पुलिस ने पूरी तरह सील कर रखा है।

वक्फ कमेटी सदर साबिर मिर्जा, उस्मान मिर्जा, हनीफ भाई ठेकेदार, पूर्व पार्षद मिर्जा शकील आदि ने बताया कि हाईकोर्ट के एक पुराने फैसले के आधार पर वे अगली अदालत में अपील दाखिल करेंगे। इस मौके पर समद मिर्जा, सदर शफीक अंसारी, पूर्व पार्षद बाबू कदीर, पार्षद सरताज खान, मोहम्मद जफर, असरार मिर्जा, सलीम अंसारी, मुकेश गौड़ समेत कई लोग मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.