गुढ़ाचन्द्रजी. गोरड़ा पंचायत के नांदकला गांव में शुरू हुई भागवत कथा के लिए धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। जिससे माहौल धर्ममय हो गया। जयकारों के बीच कलश यात्रा में शामिल लोगों ने भजनों पर नृत्य किया।
इस मौके पर सजी राधा-कृष्ण की सजीव झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। आतिशबाजी व डीजे की धुनों के बीच कलशयात्रा भागवत कथा स्थल से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस वहीं पहुंची। कलशयात्रा में २५१ महिलाएं सिर पर जल कलश धारण कर चल रही थी। भागवत पोथी को मुख्य यजमान अध्यापक लखनलाल मीना व प्रधान कलश को उनकी धर्मपत्नी राजन्ती देवी सिर पर रखकर चल रही थी। वृंदावन की आचार्य साध्वी प्रिया किशोरी भी साथ थी। कलश यात्रा में सबसे आगे-आगे श्रद्धालु योगेश व हेमंत ध्वज को लेकर चल रहे थे। कलशयात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों के लिए अल्पाहार व ज्यूस पिलाकर स्वागत किया।
शुभारंभ में पंडि़तों ने यजमानों से कलश, ध्वज, रामकथा पोथी का पूजन कराया। कलशयात्रा में श्रद्धालु सरपंच गिर्राज मीना, हुकम प्रजापत, बहादुर, धारासिंह, भरोसी, शिवराम, बृजमोहन सहित नांदकला, नांदखुर्द व गोरड़ा के दो दर्जन से भी अधिक पंच-पटेल मौजूद रहे।
आचार्य साध्वी प्रिया किशोरी ने पहले दिन भागवत के महात्म्य के बारे में बताते हुए कहा कि कथा सुनने से मन के विकार दूर हो
जाते है। (निज संवाददाता)
धर्मसभा हुई
गुढ़ाचन्द्रजी. तिमावा में गोपाल गुफा पर आयोजित शरद् पूर्णिमा महोत्सव में आयोजित भजन संध्या में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों से मुग्ध कर दिया। रातभर भजनों की सरिता बहती रही।
मां शारदा कला केन्द्र गंगापुरसिटी के राजदीप गंगापुरी, विजय शर्मा आदि ने रंगारंग भजनों की प्रस्तुति। इस मौके पर धार्मिक सभा भी हुई जिसमें विधायक घनश्याम महर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बच्चालाल मीना, पूर्व विधायक बत्तीलाल मीना, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शेखपुरा, पूर्व विधायक रमेश मीणा आदि ने कहा कि लोगों की एकजुटता से ही क्षेत्र का विकास संभव है। इस मौके पर भाजपा नेता धुंधी धडांगा, रामराज मीना, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विक्रम मीना, कांग्रेस की पूर्व महिला महामंत्री कमला मीना, पूर्व जिला प्रमुख व प्रगतिशील किसान नेता शिवदयाल मीना, भाजपा नेता रामराज सोप आदि ने कहा कि कर्म से ही सफलता मिलती है। भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के उपनिदेशक ने गोपालधाम की महिमा बताते हुए बालिका शिक्षा पर जोर दिया। इससे पहले सरपंच प्रतिनिधि रामकेश मीना ने अतिथियों सहित महंत राधाकृष्णदास का माला व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन समिति प्रवक्ता राजेन्द्र मीणा ने किया। इस मौके पर कमिश्नर एलआर मीना, सरपंच संघ टोडाभीम ब्लाक अध्यक्ष राकेश मीना नांगलशेरपुर, माइंस के मुख्य अभियंता गंगासहाय मीना, जिला उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह राजावत, पूर्व सरपंच खिलाड़ीराम मीना, बनवारी गोयल, भगवती पटेल, गिर्राज मावढ़ा, लक्ष्मीनारायण गुप्ता मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment