अलवर. रिजर्व पुलिस लाइन लाइन अलवर में रविवार सुबह पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह सहित समस्त पुलिस अधिकारी और जवानों ने शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रक्तदान शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया।
पुलिस लाइन के आरआई भरत मेहर ने बताया कि पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम सुबह आठ बजे शुरू हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने शहीद पुलिस उपनिरीक्षक रघुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सभी अधिकारियों ने पुलिस अधिकारी और जवानों ने शदीद पुलिसकर्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। इस दौरान शहीद परेड व शोक सलामी का आयोजन भी किया गया। इसके बाद पौधरोपण व रक्तदान शिविर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस अधिकारी, जवानों व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन परिसर व चारदीवारी के बाहर 250 पौधे लगाए। रक्तदान शिविर में 73 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी सिटी डॉ. प्रियंका रघुवंशी, डीएसपी साउथ अशोक चौहान, डीएसपी ग्रामीण दीपक शर्मा सहित शहर के सभी थानाधिकारी, पुलिस लाइन के अधिकारी व जवान, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी व आजमन मौजूद रहे।
शहीद परिवारों को घर जाकर किया सम्मान
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर जिले सभी शहीद पुलिसकमियों के घर जाकर उनके परिवार को शॉल ओढ़ाकर व गुलदस्ते भेंट कर सम्मान किया। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में राजाजी का बाग निवासी शहीद पुलिसकर्मी एएसआई नरेन्द्र सिंह के घर जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी डॉ. प्रियंका रघुवंशी और कोतवाल जितेन्द्र सिंह सोलंकी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मी की धर्मपत्नी निर्मला देवी को का बुके भेंट कर सम्मान किया। एएसआई नरेन्द्र सिंह 9 अगस्त 2008 को राजगढ़ के सुरेर फाटक पर अवैध खनन के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान खनन माफियाओं ने उनके ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, डीएसपी साउथ अशोक चौहान व कोतवाल जितेन्द्र सिंह सोलंकी इंदिरा कॉलोनी निवासी शहीद कमांडेंट नेमीचंद शर्मा के घर पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी कलावती देवी का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। 13 अगस्त 1994 को श्रीनगर के बटमालू में बड़ा एनकाउंटर हुआ था, जिसमें
कई विदेशी आतंकी मारे गए थे।
इसी दौरान आतंकियों की गोली लगने से बीएसएफ के कमांडेंट नेमीचंद शर्मा शहीद हुए थे। उनके पुत्र रामानंद शर्मा सीआईडी सीबी जयपुर में पुलिस निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं।





No comments:
Post a Comment