Breaking News
recent

प्रमाण पत्र मिलेगा तो ही जा सकेंगे पुष्कर मेले में

बाबरा. प्रदेश में पुष्कर के सबसे बड़े पशु मेले से पूर्व ही पशुपालन विभाग घोड़ो में होने वाली ग्लैंडर्स बीमारी को लेकर सतर्क हो गया है। पशुपालन विभाग के चिकित्साधिकारियों की ओर से क्षेत्र में अश्व पालकों के घर घर जाकर घोड़ों के रक्त नमूने लिए जा रहे है। जिले के पशु रोग निदान केन्द्र प्रभारी डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, पशु चिकित्सालय केन्द्र बाबरा के चिकित्साप्रभारी डॉ. संदीप कुमार चौधरी सहित पशु चिकित्सकीय टीम की ओर से अश्व पालकों के घोड़ों से एक दर्जन से भी अधिक तथा जिला पशु रोग निदान प्रभारी डॉ. शर्मा के नेतृत्व में जिले से अब तक ७५ घोड़े से रक्त के नमूने एकत्रित किए गए है। इन नमूनों की संभाग स्तर पर जोधपुर के रातानाड़ा स्थित क्षेत्रीय रोग पशु निदान केन्द्र पर जांच की जाएगी। इसमें ग्लैंडर्स बीमारी की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही अश्व पालकों को इस बीमारी से मुक्ति का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसके बाद ही अश्व पालक अपने घोड़ों को पुष्कर मेले में ले जाने की इजाजत मिलेगी। ग्लैंडर्स अश्व जाति के पशुओं में होने वाली सबसे खतरनाक संक्रामक बीमारी है। यह रोग ग्रस्त अश्व से मानव में फैल सकता है।

बर्क होल्डेरिया मेलाई है जीवाणु
जिला पशु रोग निदान केन्द्र के डॉ. शर्मा व पशु चिकित्सा केन्द्र बाबरा के चिकित्साधिकारी डॉ. चौधरी ने बताया कि ग्लैंडर्स नामक बीमारी अश्व जाति के पशुओ में बर्क होल्डेरिया मैलाई जीवाणु से होती है। इस जीवाणु से अश्व के शरीर में अनगिनत दानेदार पीबयुक्त फोड़े-फुंंसियां निकल आते है।

ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
रानी. विद्यावाड़ी रेलवे ट्रेक पर एक जना ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रानी थाने के मुख्य आरक्षी करनाराम विश्नोई ने बताया कि हमीराराम देवासी निवासी बडगांवड़ा को सुनाई नहीं देता था। वह पटरी पार कर रहा था। उसी समय जोधपुर-उधमपुर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव रानी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

सडक़ हादसे में युवक की मौत
रायपुर मारवाड़. थाना क्षेत्र के फोरलेन पर झूठा के निकट शनिवार देर रात को दो मोटरसाइकिलों की भिडं़त में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिराटिया कलां हाल झूठा निवासी भरत पुत्र लादूराम चौकीदार, जो झूठा के पास फसल पिलाई का काम करता है। रात में वह बाइक पर झूठा से घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही अन्य मोटरसाइकिल से उसकी बाइक भिड़ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई श्रवण की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सीरवी महासभा परगना बैठक कल
सोजत (निप्र). सीरवी किसान छात्रावास में मंगलवार सुबह १० बजे अखिल भारतीय सीरवी महासभा परगना समिति पूर्व पश्चिम की संयुक्त बैठक होगी। अध्यक्ष भीकाराम चौधरी ने बताया कि बैठक में सामाजिक, शैक्षणिक सुधार, आगामी विधानसभा चुनाव में सीरवी समाज की भागीदारी, प्रतिभा सम्मान समारोह पश्चिमी क्षेत्र में कराने समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.