Breaking News
recent

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आए अलवर, हजारों करोड़ की इन योजनाओं का किया शिलान्यास

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी किशनगढ़ आए। कस्बे के दशहरा मैदान में सोमवार को मौलाना आजाद एजूकेशन फाउंडेशन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान कोलगांव का शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा किया गया। जिसमें मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान कॉल गांव का शिलान्यास राशि 1000 करोड़ रुपए, अल्पसंख्यक सद्भावना मंडप भवन बंबोरा का शिलान्यास राशि 3 करोड 9 लाख, राजकीय महाविद्यालय इबासकृपाल नगर किशनगढ़ बास का शिलान्यास राशि 6 करोड़, पुर्नगठित शहरी जल योजना किशनगढ़बास का शिलान्यास राशि 30 करोड़ 40 लाख, पुनग् गठित शहरी जल योजना खैरथल का शिलान्यास राशि 50 करोड़ 9 लाख रुपये, किशनगढ़ बास खैरथल बानसूर एमडीआर 25 सडक़ पर खैरथल कस्बा बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास राशि 61 करोड़ 50 लाख, एग्रो ट्रेड टावर नवनिर्मित भवन कृषि उपज मंडी खैरथल का लोकार्पण राशि 8 करोड रुपए, फल एवं सब्जी मंडी यार्ड खैरतल का शिलान्यास राशि 30 करोड़ रूपये की जमीन सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। कृषि उपज मंडी द्वारा निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन खैरतल का शिलान्यास राशि 14 करोड 50 लाख से कराया गया।

योजनाओं का किया बखान

केन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर केन्द्र सरकार की योजनाओं का शिलान्यास करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान किया। नकवी ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार व वसुंधरा सरकार ने अलवर में कई विकास कार्य कराए हैं, इसके साथ आगामी दिनों में भी यहां की जनता को कई सौगातें मिलेंगी

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, विधायक रामहेत सिंह यादव, प्रधान ओमप्रकाश रोघा, कोटकासिम प्रधान सुनीता यादव, उपप्रधान श्रीकिशन गुप्ता, प्रदेश मंत्री संजय शर्मा, मौलाना आजाद फाउंडेशन सदस्य सालिम हुसैन, जिला स्तरीय 15 सुत्री अल्पसंख्यक कार्यक्रम सदस्य जमील खान, जिला स्तरीय 15 सूत्री अल्पसंख्यक कार्यक्रम सदस्य बलवीर लबाना, राजस्थान मदरसा बोर्ड के जिला संयोजक नाजरदीन, जिला पार्षद रहमत खां मेवाती, कोलगांव ग्राम पंचायत सरपंच सपीना बानो, बंबोरा ग्राम पंचायत सरपंच फूलसिंह चौधरी, एमपीएस सतनाम सिंह, किशनगढ़बास भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, मोठूका भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटेलाल यादव, मौलाना आजाद फाउंडेशन सचिव एवं सीओ रिजवानुर रहमान, निर्माण उच्च शिक्षण संस्थान सदस्य सिराजुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.