Breaking News
recent

टायर फटा, कार पलटी, पुलिस निरीक्षक व चालक सुरक्षित

 

बागोर. भीलवाड़ा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह नाथद्वारा जा रही एक कार टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार पुलिस निरीक्षक व चालक सुरक्षित बच गए।

कारोही थाना के दीवानदयाल राजौरा ने बताया कि पूर्व में भीलवाड़ा में जिला विशेष शाखा में कार्यरत शिल्पा भादविया एक शोकसभा में नाथद्वारा जा रही थी। थाना क्षेत्र के पार्वतीपुरा चौराहे पर भीलवाड़ा की तरफ आ रही भादविया की कार का पिछला टायर अचानक फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

कार में सवार भादविया के साथ चालक कालू सिंह भी था। जानकारी मिलने पर हाइवे पेट्रोलिंग अधिकारी एम्बुलेंस और क्रेन लेकर पहुंचे। कारोही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इस दौरान राजमार्ग पर गुरलां व पार्वतीपुरा के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया गया। डॉ. अरुण कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने गाड़ी को राजमार्ग से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.