नई दिल्ली। मोदी सरकार में कौशल विकास एंव उद्यमिता राज्यमंत्री और बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को कर्नाटक में एक जनसभा में बोलते हुए हेगड़े ने कहा कि वह और उनकी पार्टी (बीजेपी) समाज में सेवा करने के मकसद से नहीं आई है, वे यहां राजनीति करने के लिए हैं और वही कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-लड़कियों के लिए यौन उत्पीड़न आम बात, जल्दी नहीं होती कार्रवाई: रिपोर्ट
बीजेपी सांसद ने कहा कि जनता ने ही हमारी पार्टी को वोट दिया और उनकी ही पसंद की पार्टी ने सरकार बनाई। चुनने का अधिकार आपका है। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि हम राजनीति करते हैं। सही कहते हैं, हम यहां सिर्फ राजनीति के लिए ही हैं और ऐसा नहीं होता, तो हम राजनीति में किसलिए होते? राजनीति ही इसके पीछे एक मात्र कारण है।'
'हम समाज सेवा करने थोड़े आए हैं'
कर्नाटक के करवार जिले में हुई जनसभा में आगे बोलते हुए हेगड़े ने कहा, 'मैं सांसद राजनीति करके ही बना हूं। नेता राजनीति के अलावा कुछ और नहीं कर सकते, वही हमारा काम है और यही हमारे बस में है। हम यहां समाज सेवा करने के लिए थोड़े आए हैं। हम यहां राजनीति करने के लिए हैं और वही करते हैं और करते रहेंगे। मीडिया मेरी इस बात का चाहे जो मतलब निकालना चाहे निकाल सकती हैं।'
बीजेपी पूरे देश में सांप्रदायिक राजनीति कर रही
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के इस बयान की जनता दल (सेक्युलर) ने कड़ी निंदा की है। जनता दल के प्रवक्ता अरवालगन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार के मंत्री का यह बयान निंदनिय है। उनके बयान से बीजेपी की संस्कृति का पता चलता है। देखा जाए तो हेगड़े का बयान पूरी तरह से सच भी है। बीजेपी कर्नाटक सहित पूरे देश में सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। बीजेपी सांसद ने ठीक ही कहा कि वह समाज में समाजसेवा करने के लिए नहीं हैं और न ही ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध की विचारधारा का हिस्सा है। उनकी पार्टी सिर्फ गंदी राजनीति करती है और वही करेगी। वहीं होगड़े पर बोलते हुए अरिवालगन ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि पीएम मोदी ने हेगड़े को अपने कैबिनेट में आखिर रखा क्यों है।





No comments:
Post a Comment