Breaking News
recent

१ किमी दूर चौराहे पर बैठ काटी पर्चियां, ग्रामीणों ने लगाए चक्कर

बैरागढ़. गुराडख़ेड़ा पंचायत के रघुनाथपुरा गांव में रविवार को भी केरोसिन वितरण के समय नेटवर्क नहीं आने से डीलर व उपभोक्तओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर ने गांव से करीब 1 किमी दूर तरली पीपली चौराहे पर जाकर पोस मशीन चलाई। इसके बाद वितरण हो सका।

टेकली निवासी सीताराम लोधा, सुजान सिंह समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां रघुनाथपुरा, टेकली, गार्वधनपुरा, श्योपुर खेड़ली, झंड़ाखेड़ा, धारली के लोग राशन लेने पहुंचते हंै। नेटवर्क की समस्या के कारण उपभोक्ता पहले तरलीपीपली चौराहे पर पेड़ के नीचे बैठै डीलर की पोस मशीन पर एंट्री कराकर बाद में फिर राशन की दुकान पर राशन प्राप्त करने जाते हैं। इससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। डीलर रामप्रसाद लोधा ने बताया कि करीब 1140 लीटर केरोसिन मिलना चाहिए था। इसमें से 730 लीटर ही उपलब्ध हुआ। कम आंवटित होने के कारण रविवार को ढाई लीटर के हिसाब से वितरण किया। फिर भी कई उपभोक्ता वंचित रह गए। गुराडख़ेड़ा पंचायत के रघुनाथपुरा में विभाग द्वारा आवंटन के अभाव में पिछले २ महिनों से केरोसिन का वितरण नहीं हुआ। तीसरे महिने में भी उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में प्राप्त नहीं हो सका।

निर्धारित मात्रा में केरोसिन वितरण मांग

ग्रामीण राधेश्याम, बालचंद, बलवन्त गुर्जर ने प्रति माह निर्धारित मात्रा में केरोसिन वितरण की मांग की। वहीं उपभोक्ता पखवाड़े के आखिरी दिन रविवार को झींकडिय़ा पंचायत क्षेत्र में 2 डीलरों तक केरोसिन नहीं पहुंचा। इससे उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। यहां अगस्त में भी केरोसिन प्राप्त नहीं हुआ था। सितम्बर में भी दोनों डीलरों के पास वितरण के लिए अभी तक केरोसिन नहीं पहुंचा। जबकी ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस बार पिछला भी मिल जाएगा। गुराडख़ेड़ा पंचायत के डीलरों को भी मांग परकेरोसिन उपलब्ध नहीं हुआ।

नाथ समाज की बैठक में कार्यकारिणी गठित
भवानीमंडीञ्चपत्रिका. पचपहाड़ गुरुगोरखनाथ मंदिर परिसर में नाथ समाज की बैठक हुई। इस दौरान मंदिर के १२ वें स्थापना समारोह पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की। संचालक मुकेश योगी, संरक्षक अनिल नाथ भैसोदा, अध्यक्ष सुरेश योगी, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र योगी, कोषाध्यक्ष रमेश नाथ रामटी को नियुक्त किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भैरुनाथ, कालूनाथ, कंचननाथ, फूलचंद, कन्हैया योगी आदि मौजूद थे।
आज ९ से १ बजे तक काढ़ा पिलाएंगे
मनोहरथानाञ्चपत्रिका. कस्बे में बढ़ रही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय व अंजनीलाल सेवा समिति के तत्वावधन में सोमवार को आयुर्वेंदिक औषधीयुक्त काढ़ा पिलाया जाएगा। आयुर्वेदिक औषधालय के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अत्री चौहान व अंजनीलाल सेवा समिति के अध्यक्ष आकाश जैन बताया कि प्रात: 9 से दोपहर 1 बजे तक पुराना थाना चौक में काढ़ा पिलाया जाएगा।
वनविभाग के कर्मचारी २ को देंगे धरना
झालावाड़ञ्चपत्रिका. राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के कर्मचारी २८ सौ ग्रेड पर दिए जाने सहित १३ सूत्री मांग पर को लेकर २ अक्टूबर को सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर अभयारण्य के गेट पर धरने में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष संदीपसिंह मीणा ने बताया कि सभी कर्मचारी सोमवार को रात १० बजे बस से रवाना होंगे। वन श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल रशीद ने बताया कि कर्मचारी डिवीजन परिसर में एकत्रित होंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.