Breaking News
recent

पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर लालू ने भोजपुरी में ली चुटकी- 'एगो बा पलटीमार, दूसरा बा कल्टीमार'

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए जहां सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को अपने अंदाज में बिना किसी का नाम लिए इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

'...एगो बा पलटीमार आ दूसरा बा कल्टीमार'

लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है, 'एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी! फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें! एगो बा पलटीमार आ दूसरा बा कल्टीमार! पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई! जय बिहार।'

रिम्स में चल रहा है लालू का इलाज
चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद लालू प्रसाद इन दिनों सजा काट रहे हैं। अस्वस्थ लालू का रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके जेल में होने के चलते परिवार में भी मनमुटाव की स्थिति है। तेजप्रताप और तेजस्वी में अक्सर द्वंद्व की खबरें सामने आती रहती हैं। तेजप्रताप के बयानों के चलते पारिवारिक एकता पर हमेशा सवाल खड़े होते रहते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.