Breaking News
recent

बेटी जन्म से खुश हो अस्पताल ले जा रहे थे खाना, बाइक डम्पर में घुसी, एक की मौत- दूसरा घायल


सांगोद.

कोटा-सांगोद मार्ग पर घानाहेड़ा गांव के पास बुधवार देर शाम सडक़ पर खड़ा डम्पर एक परिवार की खुशियां उजाड़ गया। दुर्गाष्टमी पर परिवार बेटी जन्म की खुशियों में सराबोर युवक घर से परिजनों के लिए खाना लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। खड़े डम्पर में मोटर साइकिल घुसने से एक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से दोनों को सांगोद अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।


पुलिस ने बताया कि रूपाहेड़ा निवासी रामभरोस बैरवा (35) अपने भाई राजेन्द्र के साथ शाम करीब सात बजे मोटर साइकिल से सांगोद आ रहा था। रास्ते में घानाहेड़ा गांव के पास उनकी मोटर साइकिल सडक़ किनारे खड़े डम्पर में जा घुसी। बाइक चला रहे रामभरोस के सिर में डम्पर से गंभीर चोट आई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल राजेन्द्र को सांगोद अस्पताल लाया गया। राजेन्द्र की पत्नी ने बुधवार को सांगोद अस्पताल में बालिका का जन्म दिया था। अस्पताल में प्रसव के दौरान मौजूद परिजनों के लिए रामभरोस और राजेन्द्र अपने घर से खाना बनाकर ला रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। शाम तक परिजन बालिका जन्म की खुशियों से सराबोर थे, हादसे के बाद यहां मातम पसर गया।

बाइक भिडंत में तीन जने घायल
चेचट. यहां फणदा रोड पर बुधवार शाम दो बाइक की भिडन्त हो गई। इसमें तीन जने घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने चेचट चिकित्सालय पहुंचाया जहां से दो को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफ र कर दिया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार मोडक़ स्टेशन छापलड़ा निवासी इकरामुद्दीन (35), खैराबाद निवासी फू लचन्द मेवाड़ा (54) बूंदी सिलिका खदान से लौट रहे थे। इनकी फ ाणदा रोड पर सामने से आ रही बाइक से भिड़न्त हो गई। सामने वाली बाइक पर घाटोली निवासी दिनेश व दो साथी सवार थे।

भिड़न्त में इकरामुद्दीन, फूलचंद व दिनेश घायल हो गए। दिनेश के साथ बैठे दोनों लोग सुरक्षित रहे। फ ूलचन्द के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। इकरामुद्दीन के सिर में चोट लगने नाक में खून बह रहा था। दोनों को झालावाड़ रैफर कर दिया। दिनेश के अन्दरुनी चोट है। उसका चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.