सीकर. विधानसभा चुनाव 2018 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सीकर विधान सभा क्षेत्र में स्वीप मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को शक्ति पीठ शाकम्भरी माता के मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विडियों फिल्म आम मतदाताओं को दिखाई गई। कार्यक्रम में विकास अधिकारी विजय प्रकाश शर्मा ने ईवीएम व वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में बताया तथा कैलाश चन्द्र शर्मा ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राम किशोर बगडिय़ा प्रगति प्रसार अधिकारी व सूचना सहायक संजय कुमार उपस्थित थे।
इधर, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कूदन में विकास अधिकारी विश्वनाथ शर्मा पंचायत समिति धोद और प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही स्कूल में छात्रों एवं अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा दिलवाई गई । इस दौरान गांव में छात्रों एवं शाला स्टाफ द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जो गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। रैली के जरिए स्कूली बच्चों ने लोगों को आगामी चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान का प्रयोग करने का संदेश दिया। रैली में करीब 150 छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया।
आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए बैठक 23 को
सीकर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला कलक्टर जयप्रकाश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2018 मे निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों द्वारा सोशल मीडिया, इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने के लिए आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर को बैठक होगी।
युवा मंडल के लिए मांगे आवेदन
सीकर. नेहरू युवा केन्द्र सीकर से जुडे पंजीकृत युवा मण्डल 25 अक्टूबर 2018 तक नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय से जिला स्तरीय श्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र नि:शुल्क प्राप्त कर जमा करवा सकते है । जिला युवा समन्वयक तरुण जोशी ने बताया कि वर्ष 2017-18 में की गई गतिविधियों के आधार पर जिले में एक श्रेष्ठ युवा मण्डल का चयन समिति द्वारा चयन किया जाएगा जिसे पच्चीस हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।





No comments:
Post a Comment