Breaking News
recent

पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

खेतड़ी. नानूवाली बावड़ी ग्राम पंचायत की तीन ढाणियो बगडिया की ढाणी,चूडसिंह की ढाणी व पिरोतो की ढाणी के दर्जनों ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों ने पेयजल किल्लत से परेशान हो बगडिय़ो की ढाणी तिराहे पर मुख्य सडक़ पर रविवार को सुबह लगभग दो घण्टे प्रदर्शन किया जमकर नारेबाजी की व मटके फोड़े।
ग्रामीणो वार्ड पंच गुलाब देवी, मंजू देवी, माया देवी, सुमित्रा, सुभाष, प्रभुदयाल, बीरबल, ललिता देवी, संजू सैनी, घीसाराम, मोहर सिंह, पूरणमल, हरनारायण, संदीप ने बताया कि नानूवाली बावड़ी की इन तीनो ढाणियों को कुम्भाराम जलयोजना से नहीं जोड़ा गया है।
ढाणियो में पीने के पानी के लिए हैण्डपम्प लगे हुए थे वे सूख गए है। पीने का पानी या तो टैंकरो से खरीद कर पानी पीना पड़ता है या ग्राम पंचायत मुख्यालय के पास लगभग 2 किमी से लाना पड़ता है। ग्रामीणो ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेगे क्योकि नानूवाली बावड़ी के लिए दो बार राज्य सरकार ने योजना स्वीकृत की परन्तु दोनो बार ही योजना केवल कागजों तक ही समिति रह गई।


दो बार स्वीकृत हुई थी नानूवाली बावड़ी के लिए जल योजना:-
उपखण्ड में नानूवाली बावड़ी एक ऐसी ग्राम पंचायत है जिसके लिए जलदाय विभाग ने दो बार जल योजनाए स्वीकृत की। इनमे एक बार वर्ष 2008 में 4 करोड़ 95 लाख रुपयो की योजना स्वीकृत हुई जिसमे ढाणी बंधा भीतर में एक बड़ा स्टोरेज टैंक,एक उच्च जलाशय व दो टंकिया बनी तथा इस योजना की पाईप लगभग दो वर्षो तक राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में पड़ी रही तथा बाद में विभाग ने इन पाईपो को अन्यत्र डलवा दी तथा इन टैंकों के निर्माण में लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी एक दिन भी पानी नहीं भरा गया।
इसके बाद वर्ष 2013 में राज्य सरकार ने चार करोड़ 92 लाख रुपयो की नानूवाली-गोठडा स्कीम स्वीकृत हुई इसमे पानी चिरानी झीड़ा से आना था परन्तु इस योजना का पानी भी नानूवाली बावड़ी नहीं पहुंचा।


नानूवाली बावड़ी में हैण्डपम्प स्कीम है स्वीकृत


नानूवाली बावड़ी ग्राम पंचायत लगभग 54 ढाणियों को समूह मिलकर एक ग्राम पंचायत बना है ये ढाणियां लगभग 8 वर्ग किमी में फैली है यहा पर जलदाय विभाग की हैण्डपम्प स्कीम स्वीकृत है परन्तु जलस्तर नीचा जाने के कारण लगभग सभी हैण्डपम्प नकारा हो गए है।
प्रत्येक ढाणी में हो प्लास्टिक टंकी लगा कर करे वैकल्पिक व्यवस्था
वार्ड 17 पंच गुलाब देवी ने बताया कि जबतक कुम्भाराम जलयोजना की घर-घर नल व्यवस्था लागू नही हो तब तक जलदाय विभाग प्रत्येक ढाणी में प्लास्टिक की टंकी रखवा कर उसमे इस योजना का पानी भरवाने की विभाग व्यवस्था करे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.