Breaking News
recent

उम्मेदगंज में देखे पक्षी, चिडिय़ाघर में बनाई रंगोली

कोटा. वन्यजीव सप्ताह के तहत शनिवार को वन्यजीव विभाग, मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व, वन विभाग कोटा सभी की ओर से विशेष आयोजन किए गए। वन्यजीव विभाग की ओर से चिडिय़ाघर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता हुई। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।

सुनो सरकार हमारी, दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी

प्रभारी फातिमा सुल्तान ने बताया कि कक्षा 5वीं से 12वीं तथा कालेज व अन्य वर्ग के प्रतिभागियों ने चिडिय़ाघर परिसर में प्राकृतिक परिवेश में तितली, चिडिय़ा व जलीय जीवों को उकेरा। साथ ही विविध रंगों से रंगोली सजाई गई। कॉलेज व स्कूली विद्यार्थियों को उम्मेदगंज पक्षी विहार का भ्रमण भी करवाया गया।

उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति फीडर इंचार्ज का प्रथम दायित्व - सीएमडी

डॉ. मंजुल मिश्रा व नेचर प्रोमोटर ए एच जैदी ने विद्यार्थियों को पक्षियों की जानकारी दी। ओपन बिल स्टोक, ब्लैकविंग स्टील्ड, परपल हेरोन, रोज रिंग पेराकीट, पेटेंट स्टॉर्क, लिटिल कोरमोरेंट समेत अन्य पक्षी नजर आए। सहायक वन संरक्षक अनुराग भटनागर, क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक जासू, मुकेशनाथ आदि मौजूद रहे। वन्यजीव सप्ताह का समापन रविवार को होगा।

एलएचवी, एएनएम ने किए भजन कीर्तन, जताया विरोध

टाइगर रिजर्व का भ्रमण करवाया
वाइल्डलाइफ वीक के तहत उपवन संरक्षक कोटा की ओर उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलियाखेड़ी व मंगलम स्कूल मोड़क के बच्चों को टाइगर रिजर्व का भ्रमण करवाया गया। उपवन संरक्षक जोधराज सिंह हाड़ा, सहायक वन संरक्षक जयसिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों व अन्य को रवाना किया। प्राचार्य गायत्री मीणा व मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

बेटी ने दिया मां को कांधा, बेटे का निभाया धर्म

साइकिल रैली आज
बोराबास से रविवार को साइकिल रैली निकाली जाएगी। तपेश्वर सिंह भाटी के अनुसार रैली सुबह 6.30 बजे रवाना होगी। यह कोलीपुरा व गिरधरपुरा होते हुए रावठा में संपन्न होगी। इसमें कोटा, झालावाड़ व रावतभाटा के करीब 70 साइकिलिस्ट शामिल होंगे।

जमीनी विवाद को लेकर लाठियों से पीटा, एक की मौत

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.