Breaking News
recent

शव लेने से इनकार, बाजार रखे बंद

उदयपुर/ गोगुंदा. सायरा. राणकपुर घाटे में शुक्रवार को हादसे मे जीप चालक की मौत पर हत्या का अंदेशा जताते हुए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आक्रोश जताते हुए शव लेने से मना कर दिया। सायरा के बाजार दोपहर तक बंद रखे गए। पुलिस के दो थानों का जाब्ता यहां तैनात किया गया। पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों ने मौका देखा और पोस्टमार्टम करवाकर शव उठाया।
थानाधिकारी यशवंत सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार शाम जीप चालक नैनसिंह पुत्र शेरसिंह सवारियां लेकर राणकपुर के घाटे से उतर रहा था तभी हाथी पुलिया के पास असंतुलित होकर जीप चट्टान से टकरा गई। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की और शव उठाने से मना कर दिया। शनिवार को पुलिस ने समझाइश कर परिजनों को मौका स्थल पर ले जाकर हालात दिखाए। पुलिस ने बारीकी से हर तरह से जांच की। इसमें कहीं पर हत्या जैसे अलामात नहीं मिले। परिजनों से समझाइश के बाद शव उठा लिया गया। इस दौरान मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह राव ,सायरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सुथार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

बलात्कार के आरोपी को जेल भेजा

हिरणमगरी थाना क्षेत्र के झामर कोटड़ा स्थित गांव में मासूम से बलात्कार के आरोपी को रिमाण्ड अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि धामधर निवासी आरोपी झमकलाल मीणा उर्फ झमकिया को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर लिया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि १७ अक्टूबर की शाम घर के आंगन में खेल रही ३ साल की मासूम को मोबाइल में वीडियो दिखाने के बहाने आरोपी पहाड़ी पर ले गया और उसके साथ बलात्कार कर भाग गया। घटना का पता चलते ही पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी को चंद घंटों में पकड़ लिया। बालिका की हालत फिलहाल ठीक है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.