Breaking News
recent

राजस्थान हाईकोर्ट में मनु की मूर्ति पर कालिख मामले में बड़ा खुलासा, 'दाऊद' था मास्टरमाइंड

 

जयपुर।

हाईकोर्ट परिसर स्थित मनु की मूर्ति पर सोमवार को काला रंग छिड़कने के मामले में अशोकनगर थाना पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि चुनाव के मद्देनजर जातीय हिंसा फैलाने की साजिश के तहत उक्त घटनाक्रम को अंजाम दिया गया।

अशोकनगर एसीपी दिनेश शर्मा के अनुसार महाराष्ट्र के आजादनगर निवासी मास्टरमाइंड मोहम्मद अब्दुल शेख दाउद को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिमा पर काला रंग छिड़कने वाली औरंगाबाद निवासी कांता और शीला को सोमवार को मौके से ही पकड़ लिया गया था। रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के नाम पर महाराष्ट्र से इन दोनों महिलाओं सहित करीब 6 लोगों को मास्टरमाइंड शेख ही घटना से एक दिन पहले जयपुर लाया था। यहां उन्हें लग्जरी होटल में ठहराया था। इनमें दोनों महिलाओं के अलावा महाराष्ट्र निवासी सचिन, कपिल, रोहित और योगेश शामिल थे।

होटल की ऑनलाइन बुकिंग की गई थी। होटल में ठहरने और रेल का भाड़ा शेख ने ही दिया था। कांता और शीला औरंगाबाद में मजदूरी करती हैं। पुलिस अब अन्य 4 आरोपियों को नामजद कर उन्हें तलाश रही है। एसीपी ने दावा किया कि राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय द्वेष फैलाने के लिए उक्त साजिश शेख ने ही रची थी। उसने मूर्ति पर काला रंग छिड़कने के दौरान मोबाइल फोन से घटनाक्रम के वीडियो भी बनाए थे। वीडियो शेख ने कहां-कहां भेजे, इसकी जांच की जा रही है।

मिली आपत्तिजनक सामग्री
पुलिस को शेख के पास विदेशों से फंड मिलने के दस्तावेजों सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है। उससे बरामद मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

वकीलों ने किया दुग्धाभिषेक
इधर, राजस्थान बार कौंसिल सदस्य भुवनेश शर्मा की मौजूदगी में मंगलवार को वकीलों ने मूर्ति की पूजा कर दुग्धाभिषेक किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.