Breaking News
recent

वन विभाग ने पर्यटन वाहन शुल्क की दरों में किया बदलाव

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर में वाहन मालिकों व चालकों की सालों से चली आ रही वाहन शुल्क में वृद्धि की मांग आखिरकार बुधवार को पूरी हो गई। वन विभाग की ओर से जिप्सी मेंं 40 रुपए प्रति सीट व कैंटर में 35 रुपए प्रति सीट कर इजाफा किया गया है। बुधवार को शाम की पारी से पार्क भ्रमण व वाहन शुल्क की नई दरें लागू कर दी गई है। शाम की पारी में नई दरों से ही पर्यटकों को भ्रमण पर भेजा गया। हालांकि यह दरें केवल वाहन शुल्क पर ही लागू की गई है। पर्यटकों की किराए में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं की गई है। पूर्व में विभाग की ओर से पर्यटकों के विभागीय शुल्क पर भी दस प्रतिशत वृद्धि की योजना थी लेकिन फिलहाल इसे लागू नहीं किया गया है।
अलग से जारी होंगे बढ़ाई गई राशि के टिकट
विभाग की ओर से टिकट पुराने सॉफ़्टवेयर के आधार पर ही जारी किए जाएंगे। वहीं बढ़ाई गई राशि कि टिकट या रसीद को पृथक सॉफ्टवेयर के माध्यम से अलग से जारी किया जाएगा। इसके लिण् डीओआईटी की टीम की ओर से नया सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। पूर्व में सॉफ्टवेयर नहीं चलने के कारण वृद्धि नहीं की जा सकी थी।
हॉफ डे- फुल डे सफारी पर भी लागू होंगी दरें
विभाग की ओर से बढ़ाई गई दरें अब हॉफ डे- फुल डे सफारी पर भी लागू होंगी। ऐसे में अब हॉफ डे व फुल डे सफारी पर जाने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को अतिरिक्त राशि देनी होगी। वर्तमान में हाफ डे सफारी के लिए एक भारतीय पर्यटक से 21200 व फुल डे के लिए 38772 रुपउ वसूल किए जाते हैं। वहीं विदेशी पर्यटक को हॉफ डे सफारी के लिए 32572 व फुल डे सफारी के लिए 52472 रुपए खर्च करने होते हैं।
वाहन मालिकों ने बताया ऊंट के मुंह में जीरा
वहीं दूसरी ओर से वाहन मालिकों ने बढ़ाई गई दरों को ऊंट के मुंह में जीरा करार दिया है। वाहन मालिकों का कहना है कि दर बढ़ाना अच्छी बात है लेकिन महंगाई व पट्रोल की बढ़ती कीमतों के आगे यह वृद्धि बहुत कम है।
वाहनों की लिमिट बनी परेशानी का सबब
वहीं दूसरी ओर करंट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव के बाद रणथम्भौर के बाहरी जोनों में भी वाहनों की लिमिट निर्धारित करने के बाद पर्यटकों को परेशानी हो रही है। ट्रेवल एजेंट शिशांक सारस्वत नें बताया कि बुकिंग विण्डों पर टिकट नहीं मिलने के कारण पर्यटक पार्क भ्रमण पर नहीं जा पा रहे हैँ। इसके चलते बुकिंग निास्त हो रही है।
इनका कहना है....
पार्क भ्रमण की दरों में वृद्धि कर दी गई है। इसमें कैंटर में 35 व जिप्सी में 40 रुपए प्रति सीट वृद्धि की गई है। शाम की पारी में नई दरों से ही पर्यटकों को भ्रमण पर भेजा गया था।
- अजीत सक्सेना, उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.