Breaking News
recent

खुशखबरी! दीपिका-रणवीर के बाद क्या अगले साथ आलिया-रणबीर के घर बजेगी शादी की शहनाई?

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का माहौल है। एक के बाद एक सेलेब्रिटीज की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। इस साल सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, भारती सिंह जैसे कई मशहूर सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। इसके अलावा जल्द ही प्रियंका चोपड़ा,निक जोनस से वहीं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह से शादी करने वाली हैं। अब इन सभी खबरों के बीच एक जोड़े का नाम और सामने आ रहा है।

 

alia

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर एक दूसरे के करीब आए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशनशिप किसी से नहीं छुपा है। दोनों के परिवार वालों ने इनके रिश्ते को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट्स का कहना है कि ये कपल अगले साल शादी करेगा। जी हां, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो अपने रिश्ते को आधिकारिक करने के बाद अब ये कपल इसे एक अगले पड़ाव पर लेकर जाने की तैयारी में हैं।

 

alia

बता दें रणबीर कपूर की फैमिली को आलिया भट्ट बेहद पसंद हैं। कई बार वह आलिया, कपूर फैमिली के साथ डिनर पर भी जाती हैं। वहीं भट्ट फैमिली में भी रणबीर सभी को भा गए हैं। अब इंतजार है तो बस इस रिश्ते को एक नाम देने का। रिपोर्ट्स का कहना है कि रणबीर और आलिया फिलहाल ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ये दोनों अपनी शादी को लेकर कुछ फाइनलाइज करेंगे।

 

alia

कुछ वक्त पहले ही रणबीर ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की थी। रणबीर ने कहा था, ' मैं हमेशा से चाहता था कि शादी नेचुरल होनी चाहिए। ये ऐसे नहीं होना चाहिए कि मैं 35 का हो गया हूं और शादी कर लेनी चाहिए। ये आपकी और आपके पार्टनर को अंदर से तैयार होना चाहिए।'

तो कहा जा सकता है कि अब तो सभी फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.