Breaking News
recent

शराबियों ने बुजुर्ग के कान में देखी सोने की लाँग तो ऐसा किया कृत्य

शराबियों ने बुजुर्ग के कान में देखी सोने की लाँग तो ऐसा किया कृत्य
सीकर. पिपराली रोड झुंझुनूं बाइपास पर रविवार को दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति के कान में पहने हुए सोने के लॉंग खींचकर तोड़ ले गए। इसके बाद दोनों युवक मौके से पार हो गए। घायल अवस्था में बुजुर्ग व्यक्ति को एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटना की सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और ना ही घायल बुजुर्ग के बयान हो पाए। जानकारी के अनुसार जोधपुर निवासी माधोराम अपने परिवार के साथ पिपराली रोड पर बनी झुग्गी झौपडि़यों में रहता है। रविवार सुबह वह बकरी चराने के लिए रोड पर निकला हुआ था। उसने अपने पास पीने की पानी की बोतल भी साथ ले रखी थी। यहां दो युवक बैठे शराब पी रहे थे। उन्होंने माधोराम को पानी पिलाने के बहाने पास बुलाया और पानी की बोतल मांगी। माधोराम ने ज्योंही पानी की बोतल दोनों युवकों के सामने की तो इनमें से एक ने माधोराम को पीछे से पकड़ लिया और एक ने आगे आकर उसके कान में पहने हुए सोने के लॉंग खींचकर तोड़ लिए। दर्द के मारे माधोराम ने हल्ला मचाया तो एक आदमी दौडक़र आए। लेकिन, तब-तक दोनों युवक सोने के लॉंग लेकर फरार हो चुके थे। माधोराम के लडक़े बदरी ने बताया कि उसने घटनाक्रम की सूचना उद्योग नगर थाने में दी थी। लेकिन, पूछताछ करने कोई पुलिस वाला उसके पिता के पास नहीं पहुंचा।

पुलिस पहुंची तो झूठी दांतारामगढ़ में बैंक लूट की सूचना पर मचा हडक़म्प निकली सूचना

दांतारामगढ़ . दांतारामगढ़ उपखण्ड मुख्यालय पर रविवार को सुबह सुबह ही एसबीआई बैंक के लूटे जाने की सूचना पर कस्बे में हडक़म्प सा मच गया। सुबह पुलिस भी बैंक पहुंची तो सूचना को और बल मिल गया और कस्बे के लोग बैंक लूट की सूचना पर जब बैक पहुंचे तो वहां सब कुछ सामान्य नजर आया।
बैंक लूटे जाने की सूचना झूठी पाई गई। बताया जाता है कि बैंक में तैनात एक गार्ड ने यह सूचना पुलिस को दी दी थी। तस्दीक के लिए पुलिस बैंक पहुंची तो सूचना झूठी निकली।
साथी गार्ड व आस पास के लोगों ने बताया कि बैंक का गार्ड नशे का आदि है तथा रात को बैंक में ही सो रहा था। साथी गार्डों को भी वह बैंक लूटे जाने तथा अपने बहन भाई को काटने की बात कहकर बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था लेकिन सुबह छह बजे के करीब जैसे ही बाहर निकला तो वह बस स्टैंड पहुंच गया और वहां पुलिस की गाड़ी को देखा बैंक लूटे जाने की सूचना पुलिस को दी।
हालांकि उधर थाने के सहायक उपनिरीक्षक अमीचंद ने बताया कि वे सामान्य गश्त पर थे।
बस स्टैंड पर उन्हें एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि उसके भाई को बैंक में काट दिया गया है।
पागल से दिखने वाले इस व्यक्ति पर की बातों पर यकीन नहीं हुआ फिर भी बैंक जाकर देखा तो वहां के अन्य गार्डों ने बताया कि यह गार्ड पागल है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.