Breaking News
recent

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को धमकी देने का मामला दर्ज

महुवा। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के सुरक्षा गार्ड ने दो जनों के खिलाफ सांसद से अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

 

गार्ड कजोड़मल ने मामला दर्ज कराया है कि वह 12 सितम्बर को सांसद के साथ हुड़ला में एक कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर आए जीतू निवासी ओडमीना व राहुल मीणा निवासी हुड़ला ने सांसद मीना के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी।


थानाधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के गार्ड कजोड़मल ने मामला दर्ज कराया कि 12 सितंबर को प्रात करीब 10:30 बजे जयपुर स्थित आवास से विभिन्न गांव में दौरे के लिए रवाना हुए। जहां दोपहर 3:30 बजे डॉक्टर मीणा हुड़ला निवासी आर्यन पुत्र मानसिंह के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर हुड़ला से वापस लौट रहे थे।

 

रास्ते में जीतू पुत्र गोरधन निवासी सलेमपुर व राहुल पुत्र श्रीमन निवासी हुड़ला, जीतू मीना निवासी ओड की फेसबुक आईडी से लाइव वीडियो दिखा रहे थे। इस बीच राहुल मीणा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते बंदूक से गोली मारकर स्वागत करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.