Breaking News
recent

मिट्टी में दबने से महिला की मौैत

जैतसर.

गांव कीकरवाली जोहड़ी में मंगलवार शाम घरेलू उपयोग के लिए मिट्टी लेने गई दो महिलाओं में से एक की मिट्टी का टीला धंसने से नीचे दबने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव की दो महिलाएं मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बालू रेत के धोरे से मिट्टी लेने गई थी।

मिट्टी भरते समय अचानक बालू रेत का धोरा धंसकर नीचे आ गिरा। जिसकी मिट्टी में दबने से एक महिला की मौत हो गर्ई। वहीं दूसरी महिला के शोर करने पर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान एवं मजदूर मौके पर पहुंचे और मिट्टी की खुदाई कर महिला को बाहर निकाला।

तब तक महिला की मौैत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने मौका देखा। इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मृतक महिला की पहचान प्रेमादेवी के रुप में ग्रामीणों की ओर से की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.