सीमलिया. क्षेत्र के कराडिय़ा गांव में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक जना घायल हो गए। जिसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी डॉ. रविश सामरिया ने बताया कि कराडिया गांव में एक पक्ष के सत्यनारायण बैरवा व दूसरे पक्ष के हीरालाल और पिता जगन्नाथ बैरवा के बीच गांव के बाहर खेत के रास्ते को लेकर विवाद हो गया था, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े में सत्यनारायण (30) की पेट में चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे पक्ष का हीरालाल घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को राउंडअप कर लिया। मृतक का शव एमबीएस की मार्चरी में रखवा है। जिसका रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थानाधिकारी सामरिया ने बताया कि आरोपी हीरालाल का पुलिस कस्टडी में इलाज कराया जा रहा है।
BIG NEWS: पत्नी की डिलीवरी के नाम पर लोगों से ऐंठ रहा था रुपए, महिला ने चप्पलों से धोया
पत्नी को मारने के शक में बच्चे का अपहरण
कोटा.कैथून. पत्नी को गायब कर मार डालने के शक में शनिवार को एक युवक अपने ही साथी के बच्चे का अपहरण कर ले गया। पुलिस सक्रियता से चार घंटे में ही बालक बरामद कर अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। कस्बे की मीरां बस्ती निवासी इदायत पुत्र रईस के घर से शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे उसके साथ मजदूरी करने वाला साथी विनोद उर्फ राजू बैरवा मां के पास खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे इसरार को बाजार से चीज दिलवाने के बहाने ले गया और देर तक वापस नहीं लौटा। शंका होने पर इदायत ने पुलिस को अपहरण की रिपोर्ट दी।
OMG. अपने ही बने कातिल: हाड़ौती में खून से सन रहे अवैध प्रेम-संबंध
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत ने बताया कि रिपोर्ट पर पुलिस टीमों का गठन कर 70 जवानों को अपहर्ता व बालक की तलाश में लगाया। अपहर्ता के व्यवसाय मित्रों, सम्भावित स्थानों को चिह्नित कर 20 स्थानों पर पुलिस टीमें भेजी। कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी से उसके रायपुरा व डीसीएम चौराहे की ओर जाने के सुराग मिलने पर वहां तलाश शुरू की। इस दौरान आरोपी डीसीएम पुलिया के नीचे बच्चे के साथ मिल गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
10 दिन पहले हुई पत्नी की मौत
कानावत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी की 10 दिन पूर्व तलाई पाडा में मौत हो गई थी। उसे शक था कि बालक के पिता ने इदायत ने उसकी पत्नी को छिपाकर मार डाला। इदायत पत्नी के अन्तिम संस्कार में भी वह शामिल नहीं हुआ। इसी कारण उसने बालक बालक का अपहरण कर लिया।





No comments:
Post a Comment