दौसा. शारदीय नवरात्र के तहत गुरुवार को महानवमी पर भी कई घरों में कुल देवी की आराधना की गई। घरों में कई तरह के व्यंजन बनाए जाकर कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भी दिए गए। मंदिरों में सजी झांकियों के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर बुधवार रात भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। दौसा में श्रीदुर्गा मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में मण्डी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में पूर्णाहुति पर अनिल साहनी, पूर्व पार्षद महेन्द्रकुमार आनंद, संजस सबरवाल सहित कई लोगों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी। इस दौरान ग्यारह सौ अधिक कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिए गए। दिनभर माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। माता की आकर्षक झांकी सजाई गई।
दौसा ग्रामीण. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्कूल में नवरात्रा के अवसर पर गुरूवार को कन्यापूजन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान बालिकाओं का तिलक लगाकर उपहार वितरित किए गए। स्थानीय प्रधानाचार्य गोपाललाल अग्रवाल एवं रामकरण जोशीस्कूल प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बालिकाएं सभी क्षेत्रों में आगे आ रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव खण्डेलवाल मौजूद रहे। इस मौके पर मोहनलाल शर्मा, पुष्पा, वृदबिहारी गुप्ता, विधी गुप्ता, संतोष शर्मा, अनिता शर्मा, कैलाश गुर्जर आदि मौजूद थे। समापन पर सभी विद्यार्थियों को पंगत प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम प्रभारी ललित पारीक ने सभी का आभार जताया। इसी प्रकार विजयवर्गीय समाज की ओर से नौ दिन तक सामूहिक सुन्दरकाण्ड आयोजित किया गया। सोमनाथ मन्दिर में कन्याओं को भोजन कराया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कैलाश कालोता, एडवोकेट विनोद विजय, भगवानसहाय, रमेश आदि मौजूद थे। इसी प्रकार खान भांकरी रोड पर स्थित बावड़ी वाले बालाजी पर नौ दिन से चल रही अखण्ड रामायण का समापन हवन-पूजन के साथ हुआ। सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई।
लालसोट. महानवमी पर गुरुवार को मां दुर्गा के नवें स्वरुप सिद्धीदात्री की पूजा अर्चना के साथ ही विभिन्न शक्ति स्वरुपा जगदंबा माता के मंंदिरों में नवरात्र महोत्सव का समापन हो गया। प्रसिद्ध आराध्य धाम पपलाज माता, डिडवाना की ज्वाला जोबनेर माता,डिगो की ब्याई माता, बगड़ी की कंकाली माता, खुर्रा की बाजासणी माता, मंडावरी में ब्रह्माणी माता समेत कई देवी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने परिवार समेत पूजा अर्चना कर ढोक लगाई और सुख समृद्धि की मनोकामना की। कन्याओं को भोजन कराया गया। मिर्जापुरा गांव के हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया। छप्पन भोग झांकी भी सजाई गई। (नि.प्र.)
लालसोट . शहर में हनुमान मंदिरों में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने हवन पूजा कर नवरात्र पर्व का समापन किया। महाकाली मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर लोगों ने हवन इत्यादि का कार्यक्रम कर अपने घरों में कन्याओं को भी जिमाया। छप्पन भोग की झांकी सजाई तथा कन्याओं को भोजन काया।(नि.सं.)
सिकंदरा. महानवमी पर भाण्डारेज कस्बे में गोविन्ददेव जी मंदिर, मस्तवाले बालाजी सहित अन्य मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की। भण्डारी गांव स्थित बैरवा ढाणी में गुरुवार को माता के जागरण में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भाजपा नेता डॉ. कल्याणसहाय बैरवा, बैरवा महासभा जिलाध्यक्ष बाबूलाल टोरड़ा, शिवचरण मेहरा, सुल्तान बैरवा, लक्ष्मीनारायण बैरवा, सरपंच रेणू देवी, घनश्याम बावनापाड़ा, मोहनलाल, कजोड़मल भण्डारी आदि मौजूद थे।
सिकराय . शारदीय नवरात्र के समापन पर हिंगलाज माता मंदिर में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई मंदिर समिति के सदस्य गिरधारी लाल मिश्रा, शिवराम मीना श्यालु,ओमप्रकाश मीना,घनश्याम गुप्ता,रघुवीर मीना, दीनदयाल स्वामी ने बताया कि कि मंदिर में हवन पूजन कर कन्याओ को भोजन करा कर महाआरती का आयोजन किया गया।महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर माता को रिझाया। घरों में कन्याओं को भोजन कराया।
महेश्वराकलां. कस्बे सहित महेश्वरा खुर्द , पुरोहिताकाबास, लालू का बास, सींगपुरा, हाज्या का बास व जसोता में महानवमी का त्योहार मनाया गया।





No comments:
Post a Comment