प्रतापगढ़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्राी की जयन्ती पर मिनी सचिवालय मिनी सचिवालय स्थित गांधी की प्रतिमा और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा, जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.वी.सी.गर्ग सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सर्वधर्म सभा में भाग लिया। जिला कलक्टर ने जनता के नाम संदेश का वाचन किया और कुष्ठ रोग के लक्षण, नि:शुल्क ईलाज की जानकारी दी । इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी वारसिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक जेपी चांवरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
इस अवसर पर नगरपरिषद के सामने गांधी सर्किल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा एवं नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी के मुख्य आतिथ्य में सर्वधर्म सभा का आयोजन भी किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेश जेपी चांवरिया ने बताया स्काउट गाईड एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासो के छात्रों ने रैली निकालकर बापू के संदेशो को सार्वजनिक किया । इस अवसर पर सर्वधर्म सभा का आयोजन भी किया गया।
=========================================
ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह
छोटी सादड़ी नगर के गुलाबचंद मेवाड़ी राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपखंड अधिकारी प्रकाशचंद्र रेगर की अध्यक्षता में एवं नगरपालिका अध्यक्षा चंदनबाला कासमा के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के एक प्रधानाचार्य एवं 4 शिक्षकों को ब्लॉक स्तर के शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। सूबी विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीशचंद्र पाठक, मानपुरा खालसा विद्यालय के अध्यापक रणजीतसिंह मीणा, गुड़ली विद्यालय के अध्यापक राजमल खटीक प्रधानाध्यापक, स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक योगेंद्र कुमार औदिच्य, प्राध्यापक अंग्रेजी कारुलाल मीणा आदि को उपखंड अधिकारी द्वारा शिक्षक सम्मान के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
प्रकाश कुमावत स्थानीय विद्यालय एसडीएमसी के सक्रिय सदस्य के रूप में आपने समारोह में गुरु देवो भव की संस्कृति से संबंधित उद्बोधन दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रकाशचंद्र रेगर ने कहा कि द्वारा उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान दिया जाना समाज के सर्वांगीण विकास के लिए नितांत आवश्यकता पर बल दिया। निजी विद्यालय के अध्यापकों की तुलना में सेवा का स्तर बहुत ऊंचा करने की अपील की गई। साथ ही राज्य सरकार की विविध योजनाओं का पूरा लाभ बालकों को मिले। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कासमा द्वारा महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर एवं लाल बहादुर शास्त्री को अपने जीवन में प्रेरणा स्वरूप अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विश्व जनजाति कल्याण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को पुरस्कार पारितोषिक प्रदान किए गए। बालक-बालिकाओं एवं शिक्षकों से कुष्ठ रोगियों से घृणा नहीं करने तथा सेवा के लिए आग्रह किया। विविध परिलाभ दिलाने में अध्यापकों से आह्वान के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के कार्यवाहक संस्था प्रधान तेजकरण मीणा द्वारा अतिथियों का आभार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सम्मानित होने वाले प्रधानाचार्य जगदीशचंद्र पाठक सूबी ने सम्मानित होने का पूरा श्रेय अपने स्टाफ साथियों को दिया। इस कार्यक्रम में श्यामसिंह सालवी, नरेंद्र कुमार जाटव, आईसीटी वार्डन गोपाल पारीक, सुशीला वैष्णव, दुर्गा सोनी, सनत कुमार जैन, घनश्याम शर्मा, संजय कुमार जैन, रविंद्र पुरोहित, रमेश प्रसाद गुर्जर, राजेन्द्र प्रसाद टेलर, मधुबाला सोनी, सुनीता मराठा ने अपना योगदान प्रदान किया। संचालन सुरेशचंद्र पाटीदार ने किया।





No comments:
Post a Comment