दौसा ग्रामीण. आदर्श रेलवे स्टेशन दौसा पर टिकट खिड़की एवं पेटीवीएम मशीन एक ही जगह स्थापित होने के कारण टिकट लेने के दौरान यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह एवं शाम के समय अधिक टे्रनों के आवागमन के दौरान परेशानी Óयादा होती है।
दरअसल खिड़की एवं पेटीवीएम मशीन एक जगह होने के कारण दोनों ही जगह यात्रियों की कतार लग जाती है। ऐसे में दोनों कतारों के एक साथ मिलने के कारण यात्रियों को खड़े रहने तक में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को आड़ी-तिरछी लाइन में लगना पड़ता है। कई बार यात्रियों में कहासुनी की नौबत तक हो जाती है। ऐसे में कई बार टिकट नहीं मिलने पर लोगों को मजबूरी में बिना टिकट ही यात्रा करनी पड़ती है।
हालांकि करीब छह माह पहले दौसा स्टेशन के निरीक्षण के लिए आई मण्डल रेल प्रबंधक सौम्या माथुर ने पेटीवीएम मशाीनों को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए स्थानीय रेल प्रशासन को निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद अभी तक इन मशीनों को नहीं हटाया जा सका है। उल्लेखनीय है कि टिकट खिड़की पर यात्रियों की भीड को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से दौसा में 3 पेटीवीएम मशीनों का आवंटन किया गया है। ऐसे में यात्री भी कार्ड बनवाकर कहीं से भी टिकट ले सकते हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में मशीन संचालक ही टिकट काट रहे है।
अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
महुवा ग्रामीण. विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रिटर्निंग अधिकारी योगेश डागुर ने क्षेत्र के चुनाव संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। जहां बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, फ्लाइंग स्क्वायर्ड टीम, वीडियो सर्विलांस टीम व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र की कानून व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता और मतदान केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लेकर अधिकारी व कार्मिकों को निर्देश दिए हंै। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्रसिंह शेखावत, तहसीलदार जीआर बैरवा, सीबीईओ गोपालप्रसाद मीना, कनिष्ठ अभियंता कल्याण सहाय, रामराज मीना, राजेश कुमार, कैलाशचंद मीना, जगराम मीना, लोकेश कुमार अवस्थी आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment