Breaking News
recent

एएनएम व एलएसवी संगठन ने मांगों को लेकर सांैपा ज्ञापन

प्र्रतापगढ़. एएनएम व एलएसवी संगठन के प्रांतीय आह्वान पर समस्त कार्य का रिर्पोटिंग कार्य बहिष्कार एवं सामूहिक अवकाश पर जाने को लेकर एक ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान राज्य एएनएम व एलएसवी एसोसिएशन पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर सकारात्मक समाधान के लिए शांति पूर्वक तरीके से ज्ञापन, धरना प्रदर्शन कर चुके है। जिसके बाद भी कोई सकारात्मक समाधान नहीं हुआ है। जिसके चलते संगठन से जुड़ी समस्त एएनएम व एलएसवी कार्य व समस्त रिर्पोटिंग कार्य का बहिष्कार कर एवं सामूहिक अवकाश पर जाने की बात कही। शनिवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
आज धरने पर बैठेंगे नर्सिंंगकर्मी
प्रतापगढ़
जयपुर में दिए जा रहे धरने में शनिवार को प्रतापगढ़, उदयपुर, चितौडगढ़़ व बांसवाडा़ के नर्सेज बैठेंगे। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएसन एकीकृत के प्रांतीय आवहान पर 10 सितम्बर से सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज गेट पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर शनिवार को प्रतापगढ़ उदयपूर, चितौडगढ़़ एवं बांसवाड़ा जिले के नर्सेज धरने में शामिल होंगे।
सम्भागीय प्रभारी के. वी. व्यास व जिलाध्यक्ष मनोज पासवान ने बताया कि संगठन के 11 सूत्रीय मांगपत्र पर वार्ता के बाद भी सहमति बिन्दूओं पर राज्यादेश जारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा हैं। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, उदयपुर जिला संयोजक राजकुमार मीणा, बांसवाडा़ जिला संयोजक रमेश वडेरा ने बताया कि केन्द्र के समान वेतन भत्ते नर्स ग्रेड प्रथम व द्वितीय के पदनाम केन्द्र के अनुरूप करने पांचवीं अनुसूचि में कटौति वापस लेने एएनएम, एलएचवी की समयबद्ध पदोन्निति करने आदि प्रमुख मंागे शामिल है।


छोटीसादड़ीण्राजस्थान राज्य एलएचवी एएनएम संघ पिछले काफी समय से अपनी जायज मांगों के सकारात्मक समाधान को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन व धरना प्रदर्शन करने के बाद सरकार द्वारा सकारात्मक समाधान नहीं होने पर एलएचवी एएनएम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों महासंघ के आह्वान पर उपखंड क्षेत्र के संगठन ने भी क्षेत्र के समस्त एलएचवी एएनएम गुरुवार को दोपहर बाद कार्य का बहिष्कार एवं सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लेते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पहुंची और उपखंड अधिकारी सुरेश चंद्र रेगर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर अनीता रति देवी लक्ष्मी देवी गुरजीर कोर संगीता रेगर शमीम बानो बेछी शोभा शर्मा नीलम चतुर्वेदी गायत्री चौबीसा आशी विश्नोई प्रेम दर्जी सीमा आंजना मंजुला गुर्जर रंजू बाला सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.