Breaking News
recent

थम नहीं रहीं मौसमी बीमारियां

टोडाभीम. मौसम में परिवर्तन के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है। घर-घर में लोग बीमार है। अस्पताल में मरीजों की कतार लगी है।
अस्पताल में अन्य दिनों की तुलाना में मरीज की संख्या बढ़ गई है। बुखार, सिरदर्द, हाथ-पैरों में दर्द, पेट दर्द, उल्टी, वायरल के मरीज रोजाना बढ़ रहे हैं। इंडोर में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 80 के पार पहुंच गयी है।
मच्छरजनित बीमारी अधिक: इस समय मच्छरों का प्रकोप अधिक है। मच्छरजनित बीमारी का प्रकोप अधिक है। लोग डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टाइफस आदि मच्छरजनित बीमारियों से भयभीत है। उपखंड क्षेत्र के गांव मंडेरु में पिछले एक माह से हर घर में डेंगू के लक्षण वाले मरीज मिलने से हर कोई भयभीत है। पाडली, नांगल लाट में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई रोकथाम नहीं कर पाया है। ग्रामीण इलाकों के कई लोग झोला छाप चिकित्सकों से उपचार कराने को मजबूर है।
नहीं है सुविधाएं
अस्पताल में इलाज के लिए आने वालों की भीड़ इस कदर है कि मरीजों को पलंग कम पड़ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सालय की व्यवस्थाएं चरमरा रहीं हैं। अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। जांच के लिए निजी लैबों पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके चलते रोगियों को मर्ज से ज्यादा असुविधाओं से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवीसहाय मीना ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण जुकाम एवं वायरल के मरीज बढे हैं। चिकित्सा टीम द्वारा नांगललांट, पाडली, मंडेरु में सर्वे चल रहा हैं। मरीजों की जांच की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.