Breaking News
recent

खातीपुरा के ग्रामीण बोले, पानी नहीं तो वोट नहीं

खातीपुरा के ग्रामीण बोले, पानी नहीं तो वोट नहीं
वोट मांगने वालों को नहीं घुसने देंगे
खेतड़ी. पेयजल किल्लत से परेशान रवां ग्राम पंचायत के गांव खातीपुरा के दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में खाली मटके रखकर प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि सात दिन में समाधान नहीं हुआ तो वोट भी नहीं देेंगे। ग्रामीण जगदीश प्रसाद, सत्यनारायण जांगिड़, रोहताश, छाजूराम, रामवतार, मनोज, कुलदीप, बजरंग, धर्मवीर, सरोज, मंजू, संगीता, सुशीला, निर्मला ने बताया कि गांव में गत तीन वर्षो से पेयजल किल्लत है। कुम्भाराम योजना के खेतड़ी में पानी चालू होने से आस बंधी थी कि समस्या का समाधान हो जाएगा। परन्तु इस योजना की लाइन नहीं डाली गई तथा बार-बार जलदाय विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी पानी की समस्या का हल नहीं निकल सका। गांव की सरपंच रेखा जेवरिया ने दो वर्ष पूर्व टंकी के पास ट्यूबवेल बनाए थे वे भी सूख गए है। ग्रामीणों को पीने का पानी या तो टैंकरों से खरीद कर अथवा दो किमी दूर रवां अथवा सिहोडियो की ढाणी से लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सात दिवस में पेयजल किल्लत का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सामूहिक रुप से मतदान कर बहिष्कार करेंगे तथा वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियों को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।

ऑटो सर्विस सेंटर से बाल श्रमिक मुक्त
मुकुंदगढ़. कस्बे के मंडी इलाके में एक ऑटो सर्विस सेंटर की दुकान पर कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी यूनिट झुंझुनंू की टीम ने एक बाल श्रमिक को मुक्त करवाया है। पुलिस के अनुसार यूनिट की ओर से मंडी स्थित भारत ऑटो सर्विस सेंटर पर की गई कार्रवाई के दौरान १६ वर्षीय नाबालिग बाल श्रमिक दुकान पर कार्य करता पाया गया। टीम ने बाल श्रमिक को मुक्त करवा कर बाल सुधार गृह झुंझुनूं भेज दिया। वहीं यूनिट के एएसआई सुमेर सिंह ने दुकान संचालक सीकर जिले के गांव बलारां निवासी अशाक खत्री के खिलाफ पुलिस थाने में बालश्रम अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया है।

water-supply-problam-in-khatipura-village-khetri-news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.