Breaking News
recent

गली मोहल्लों में नवरात्र महोत्सव की धूम

सवाईमाधोपुर. नवरात्र महोत्सव के तहत नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में माता के दरबार सजाए गए हैं और माता के दरबार में जगरातों व धार्मिक आयोजनों की धूम है। शहर के न्यू मार्केट में कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे नवरात्र महोत्सव के तहत शनिवार को गीता रामायण सत्संग व सुंदर काण्ड के पाठ हुए। वहीं शाम को फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। वह क ार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी वितरित की गई। इसी क्रम में शहर के हरसाय कटले में नवरात्र महोत्सव में बच्चों की डांस व डांडिया कार्यक्रम हुआ। इसी प्रकार डूंगरपाड़ा में महाआरती का आयोजन किया गया। अरिहंत कॉलोनी में राधाकृष्ण मंदिर में चल रहे कार्यक्रम में सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। वहीं परमहंस आश्रम में भी कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।


जटवाड़ा कलां में ज्यादातर बंद रहती है पीएचसी मौसमी बीमारियों का नहीं हो रहा उपचार
भगवतगढ़. जटवाड़ा कलां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र अधिकांश समय बंद रहता है। जटवाड़ा कलां सरपंच बुगलचंद मीना एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां एएनएम माह में मात्र दो या तीन दिन ही उपस्थित रहती है। उन्होंने बताया कि इन दिनों गांव सहित आस-पास के क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी चल रहा है, लेकिन केंद्र के बन्द रहने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने लोरवाड़ा के प्रभारी चिकित्सक से भी एएनएम के नियमित नहीं आने की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को ग्रामीणों ने जिला कलक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर एएनएम के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा तथा उनसे एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं उप स्वास्थ्य केंद्र को नियमित खुलवाने की व्यवस्था करने की मांग की।एएनएम के लगातार अनुपस्थित रहने से टीकाकरण का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं होने से आशा सहयोगिनियों का कार्य भी अटका हुआ है। कार्य नहीं होने से पिछले दो माह का वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही है।


इस बारे में ब्लॉक सीएमएचओ को अवगत करा दिया है। उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दीनदयाल गुप्ता, चिकित्सक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लोरवाड़ा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.