Breaking News
recent

रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, फलोदी की लटियाल ए क्लब की टीम ने मारी बाजी

पोकरण. कस्बे में चल रही चार दिवसीय पोकरण प्रीमियर लीग रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतिम खिताबी मुकाबले में फलोदी की लटियाल ए क्लब की टीम ने भवानीपुरा क्लब पोकरण की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला रात्रि 10 बजे शुरू हुआ। जिसमें भवानीपुरा पोकरण की टीम ने टॉस जीतकर पहले सर्विस लेने का निर्णय लिया। करीब डेढ घंटे तक चले इस मुकाबले में लटियाल ए. क्लब ने भवानीपुरा पोकरण की टीम को 15-5 व 15-10 के स्कॉर से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
समापन समारोह में दी ट्रॉफी व पुरस्कार
फाइनल मैच के बाद पार्षद नारायण रंगा के मुख्य आतिथ्य, वॉलीबॉल के पूर्व खिलाड़ी जयप्रकाश बिस्सा की अध्यक्षता, एसबीआइ के शाखा प्रबंधक राजेन्द्र माली, मेघराज कल्ला के विशिष्ट आतिथ्य में समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रंगा ने विजेता व उपविजेता टीमों एवं सभी खिलाडिय़ों को बेहतर खेल प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अध्यक्ष बिस्सा ने कहा कि आपसी प्रेम, सद्भाव व भाइचारा बढाने के लिए जीवन में खेलों की जरुरत है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाडिय़ों, आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों, आयोजन कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ोंं, निर्णायकों, स्वयंसेवकों, स्कॉरर, कॉमेंटेटर आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर पणिया ने किया।

जैसलमेर से १०० से अधिक पदाधिकारियों ने की भागीदारी
-भाजपा की ओर से रणकपुर में उम्मीदवार चयन को लेकर बैठक
पोकरण. राजस्थान विधानसभा 2018 को लेकर भाजपा की ओर से उम्मीदवार चयन के लिए पाली जिले के रणकपुर में चल रही बैठक में सोमवार को जिले की जैसलमेर व पोकरण विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विभिन्न संगठनों, मोर्चो व प्रकोष्ठों के 100 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों, चुनाव समिति के सदस्यों को गुप्त रूप से पर्ची के माध्यम से अपने सुझाव दिए। रणकपुर में सोमवार को आयोजित जैसलमेर जिले की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्योंं, पूर्व जिलाध्यक्षोंं, जिला इकाई के पदाधिकारियों, सभी 12 मंडलों के अध्यक्षों, दो-दो महामंत्री, पूर्व अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठोंं के जिला संयोजकों, मोर्चों के जिलाध्यक्षों, वर्तमान सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व प्रधानोंं व संभावित प्रत्याशियों सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन, उनकी जीत व प्रदेश में भाजपा की पुन: सरकार में वापसी को लेकर सुझाव दिए।
अलग-अलग विधानसभावार की सुनवाई
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जैसलमेर व पोकरण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग शामियाने लगाए गए। जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय राज्यमंत्री जोधपुर सांसद व जिला प्रबंधन समिति के सहसंयोजक गजेन्द्रसिंह शेखावत और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन सहमंत्री वी.सतीश तथा पोकरण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी व राजस्थान प्रभारी अविनाशराय खन्ना से मुलाकात की एवं पर्ची के माध्यम से लिखित में अपने सुझाव दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.