Breaking News
recent

अमिताभ की मां के सेट से हटते ही वहीदा रहमान ने मारा था जोरदार थप्पड़, जानें क्या था मामला

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। बिग बी आज 76 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में कई सुपरहिट दी हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। जहां शुरुआती दौर में उनकी लगाता कई फिल्में फ्लॉप हुईं थीं वहीं एक महीने में रिलीज उनकी 4 फिल्में सुपरहिट रहीं और ये अबतक का रिकॉर्ड है। अमिताभ के बारे में कई किस्से बॉलीवुड में मशहूर हैं। उन्हीं में से एक है कि एक बार उन्हें गुजरे जमाने की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री वहीदा रहमान ने फिल्म के सेट पर जोर का थप्पड़ मारा था। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या था वो वाक्या...

 

waheeda rehman

अमिताभ की मां ने कहा था धीरे से मारना थप्पड़:
ये बात फिल्म 'रेश्मा और शेरा' की शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म में लीड रोल में उनके साथ सुनील दत्त थे, वहीं अमिताभ बच्चन सुनील दत्त के छोटे भाई का किरदार निभा रहे थे। फिल्म के एक सीन में वहीदा को अमिताभ बच्चन के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ना था। डायरेक्टर चाहते थे कि वहीदा अमिताभ को रियल में थप्पड़ मारे। वहीं शूटिंग के समय अमिताभ बच्चन की मां भी सेट पर मौजूद थीं, उन्होंने वहीदा से कहा था, 'सुनो, मेरे बेटे को थप्पड़ तुम जरा धीरे से मारना।'

 

waheeda rehman

सेट से दूर किया गया था तेजी बच्चन को:
अमिताभ बच्चन की मां तेजी को अपने सामने देखकर वहीदा की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह बिग बी को थप्पड़ मारें। इसके बाद उन्होंने अमिताभ की मां वाली बात डायरेक्टर को बताई। डायरेक्टर किसी बहाने से अमिताभ बच्चन की मां को सेट से दूर ले गए, तब जाकर वहीदा ने शूट पूरा किया और बिग बी को रियल में एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जब अमिताभ की मां वापस आई तो उन्हें इस बात का पता नहीं चला कि उनके बेटे को थप्पड़ जोर से मार गया है या नहीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.