Breaking News
recent

पत्नी वियोग में पति ने उठाया ऐसा कदम, बुजुर्ग मां भी रह गई सन्न

जयपुर। खोह नागोरियान थाना इलाके में पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार अमनविहार निवासी छियालीस वर्षीय मांगी लाल ने अपने घर पर चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर अस्पताल में रखवाया। मृतक अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था।

जांच अधिकारी एएसआई तोताराम ने बताया कि कुछ माह पूर्व मांगी लाल की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था और वह मानसिक रूप से भी बीमार हो गया था। मांगी लाल का इलाज चल रहा था। उसके कोई संतान नहीं है। वह अपनी मां के साथ रहता था। उसकी मां किसी काम से पीहर गई हुई थी कि पीछे से उसने टीनशेड़ के एंगल से चुन्नी के सहारे फांसी का फंदा लगा लिया। मृतक के कमरें में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की मां के आने पर सारी जानकारी जुटाई जाएगी।

 

वहीं इधर... व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर दी जान
जयपुर। खोह नागोरियान थाना इलाके में देर रात एक व्यक्ति ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता आज सुबह लगा जब परिजन नमाज के लिए उसे जगाने पहुंचे। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक कर्जे से परेशान चल रहा था। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार नूरानी मस्जिद नूर नगर निवासी पचास वर्षीय नवाब पटौदी ने देर रात अपने कमरें में पंखे से चुन्नी का फंदा लगा लिया। सुबह करीब पांच बजे परिजन उसे नमाज के लिए जगाने कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जांच अधिकारी एएसआई तोताराम ने बताया कि मृतक नगीनो की घिसाई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि उस पर कर्जा हो गया था इससे वह कुछ समय से परेशान चल रहा था। मामले की छानबीन की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.