Breaking News
recent

पाली: दो ट्रेलरों के बीच भिड़ंत, केबिन में फंसे दो व्यक्ति ज़िंदा जले, भयानक हादसे से रात भर मचा रहा हड़कंप

पाली।

शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के 72 फीट बालाजी के निकट फोरलेन पर देर रात करीब 1 बजे पत्थरों से भरा एक ट्रेलर आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गया। हादसे में आग लगने से ट्रेलर सवार दो जने जिंदा जल गए। वे देर रात तक केबिन में ही फंसे हुए रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा।

 

पुलिस के अनुसार पत्थरों से भरा हुआ एक ट्रेलर 72 फीट बालाजी पर फॉर लेन पर जा रहा था। इस दौरान आगे चल रहे एक अन्य टेलर के पीछे से ट्रेलर घुस गया। हादसे में पत्थरों से भरे ट्रेलर में सवार दो जने आग लगने से जिंदा जल गए। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

सूचना पर 108 एंबुलेंस व दो फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। हाईवे पर दोनों तरफ यातायात रुकवा दिया गया। दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। केबिन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालने के लिए देर रात तक पुलिस की मशक्कत जारी थी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। देर रात हादसा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई । जाम लगने से वाहन चालको खासी परेशानी हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.